सुशांत सिंह राजपूत के गालों पर किस करती नज़र आई रिया चक्रवर्ती, एक्ट्रेस ने शेयर की ये पुरानी तस्वीर

    एक्टर का शव उनके बांद्रा वाले अपार्टमेंट से मृत मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड की बात सामने। अब एक्टर की दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर उस समय गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती ने कुछ अनदेखी तस्वीर शेयर कर सुशांत को याद किया है।

    सुशांत सिंह राजपूत के गालों पर किस करती नज़र आई रिया चक्रवर्ती, एक्ट्रेस ने शेयर की ये पुरानी तस्वीर

    सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़ आज दो साला पूरे हो गये हैं। इन दो सालों में आज भी उनके फैंस, फैमिली को यकीन नहीं होता कि उनका प्यारा सुशांत अब नहीं है। सुशांत की डेथ ने सभी को हैरान कर दिया था। एक्टर का शव उनके बांद्रा वाले अपार्टमेंट से मृत मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड की बात सामने। अब एक्टर की दूसरी डेथ एनिवर्सरी पर उस समय गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती ने कुछ अनदेखी तस्वीर शेयर कर सुशांत को याद किया है।

    रिया ने सुशांत के साथ के आखिरी हॉलिडे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों को एक दूसरे के साथ खुश, हंसते खेलते देखा जा सकता है। एक तस्वीर में रिया सुशांत को किस कर रही हैं। गली फोटो में एक्टर ने उन्हें अपनी गोद में उठाया हुआ है। रिया ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'मैं तुम्हें हर दिन याद करती हूं।'

    रिया ने सुशांत की डेथ के बाद स्वीकार था कि वो एक्टर की गर्लफ्रेंड थी। उससे पहले दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई थी। वहीं एक्टर के घरवालों ने रिया को ही मौत का जिम्मेदार ठहराया था। सुशांत के पिता ने बेटे की डेथ के करीब आधा महीना बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके बेटे की मौत की जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती हैं। बाद में पुलिस जांच में एक्टर का ड्रग्स एंगल भी सामने आया जिसमें रिया और उनके भाई को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा। फिलहाल रिया जेल से बाहर हैं और अपने काम पर फोकस कर रही हैं। लेकिन सुशांत के जाने के बाद रिया और उनके परिवार के कुछ महीने काल से गुजरे थे।

    Tags