रितेश-जेनेलिया के दोनों बेटों ने पैपराजी को देख कर जोड़ लिए हाथ, यूजर्स बोले -'संस्कार उम्र से बड़े हैं'

    रितेश-जेनेलिया के बच्चों को हाथ जोड़े देख यूजर्स बोले -करीना, तैमूर को भी तमीज सिखाओ'

    रितेश-जेनेलिया के दोनों बेटों ने पैपराजी को देख कर जोड़ लिए हाथ, यूजर्स बोले -'संस्कार उम्र से बड़े हैं'

    रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा फिल्म इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल माने जाते हैं। दोनों को अक्सर साथ ही स्पॉट किया जाता है।, कोई पार्टी हो या कोई इवेंट ये एक दूसरे का हाथ थामे ही नज़र आते हैं जैसे नया कपल। ये जोड़ी अपने फैंस और पैपराजी को भी प्यार से ट्रीट करते आये हैं। और यही सीख दोनों ने अपने बेटों को दी है।

    आज मुंबई एयरपोर्ट पर रितेश पत्नी जेनेलिया और दोनों बेटों के साथ नज़र आये। यहां कपल के दोनों बेटों ने पैपराजी और आस पास मौजूद फैंस को देख कर हाथ जोड़ लिए और सभी का शुक्रियादा कर उनका अभिवादन किया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    रितेश और जेनेलिया के दोनों बेटों को ऐसे हाथ जोड़ा देख सोशल मीडिया यूजर्स माता-पिता की परवरिश की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने एक्टर्स की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा -क्या परवरिश दी है, ये दोनों सबसे अच्छे पेरेंट्स हैं।’ दूसरे यूजर्स ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का डायलॉग लिख कर कहा -संस्कार उम्र से बड़े हैं’, एक और यूजर ने लिखा -बॉलीवुड के बाकी पेरेंट्स को यही सीख अपने बच्चों को देनी चाहिए।’ अन्य ने लिखा-सिंपल और उसूलों वाला परिवार।’

    बता दें, रितेश और जेनेलिया ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 3 फ़रवरी 2012 शादी कर ली थी। हाल में इस जोड़ी ने शादी के 11 साल पूरे किये हैं।जेनेलिया ने अपने पहले बेटे रियान को साल 2014 में जन्म दिया। एक्ट्रेस दूसरी बार बेटे राह्यल के साथ 2016 में माँ बनी। अब रितेश और जेनेलिया अपनी फिल्मों के साथ बच्चों को अच्छी परवरिश देने में भी बिजी हैं।

    Tags