आरआरआर में आलिया भट्ट के रोल को करने से इन एक्ट्रेसेस ने किया मना, बाद में हुआ पछताव!

    आरआरआर फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट के रोल को काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया है। जानिए आलिया भट्ट के रोल को पहले कौन-कौन सी एक्ट्रेसेस कर चुकी हैं मना। 

    आरआरआर में आलिया भट्ट के रोल को करने से इन एक्ट्रेसेस ने किया मना, बाद में हुआ पछताव!

    इस वक्त फिल्म आरआरआर रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। फिल्म ने दुनियभर में 300 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारे अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। फिल्म में सभी सितारों की एक्टिंग काफी जबरदस्त रही है। फिल्म में आलिया भट्ट का रोल भी काफी दिलचस्प दिखा है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आलिया भट्ट ने जो फिल्म में रोल निभाया है पहले कई एक्ट्रेसेस को वो रोल ऑफर हो चुका था। बाद में लेकिन किसी न किसी वजह के चलते उन्होंने ये रोल नहीं निभाया।

    श्रद्धा कपूर

    आलिया भट्ट से पहले फिल्म आरआरआर में काम करने के लिए श्रद्धा कपूर को रोल ऑफर हुआ था। एक्ट्रेस ने इस रोल को करने से मना कर दिया था। क्योंकि वो काफी बिजी थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के पास उस वक्त डेट्स नहीं थी जिसकी वजह से वो फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई थीं।

    एमी जैक्सन

    फिल्म आरआरआर के मेकर्स को ऐसा लगता था कि आलिया भट्ट ने जो रोल फिल्म में निभाया है उसके लिए एमी जैक्सन परफेक्ट होगी। उस दौरान एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं और उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

    डेजी एडगर जोन्स

    एसएस राजमौली ब्रिटिश एक्ट्रेस डेजी एडगर जोन्स को आरआरआर में लेने चाहते थे। लेकिन फिल्म में काम करने से एक्ट्रेस ने मना कर दिया था और बाद में फिर ये रोल आलिया भट्ट को ऑफर हुआ था।

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा को भी फिल्म में आलिया भट्ट का रोल ऑफर किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस उस वक्त अक्षय कुमार की फिल्म केसरी में बिजी चल रही थी। परिणीति ने मेकर्स को इंतजार करने के लिए कहा था लेकिन मेकर्स को फिल्म की घोषणा जल्दी ही करनी थी इसीलिए उन्हें फिल्म से हटा दिया गया था।

    आलिया भट्ट ने तुरंत ही कह दी थी हां

    इसके बाद एक्ट्रेस आलिया भट्ट से फिल्म को लेकर संपर्क किया गया। एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए तुरंत ही हां कह दी थी। बाद में लेकिन एक्ट्रेस फिल्म से बाहर हो गई, लेकिन इन सभी बातों का मेकर्स ने अफवाह बताया था। वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि आलिया भट्ट से बेहतर इस रोल में कोई नजर नहीं आ सकता था।

    Tags