शहनाज गिल-साईं पल्लवी की दोस्ती देख खुश हुए फैंस, फिल्म में साथ देखने की जताई इच्छा

    खास बात ये है कि एक्ट्रेस को आर माधवन जैसे एक्टर्स के साथ पहली रो में ही सीट दी गई है। इसके अलावा इस इवेंट से एक और खास वीडियो सामने आया है। साईं पल्लवी और शहनाज़ को साथ बातें करता देखा जा सकता है। साईं के चेहरे की मुस्कान बता रही हैं कि वो भी शहनाज़ फैन हैं।

    शहनाज गिल-साईं पल्लवी की दोस्ती देख खुश हुए फैंस, फिल्म में साथ देखने की जताई इच्छा

    शहनाज़ गिल अपने अनोखे अंदाज़ के लिए पॉपुलर हैं। उनके इसी अलग व्यवहार को फैंस करते आये हैं। इसी फैन फॉलोइंग की वजह से उनकी डिमांड न सिर्फ हिंदी सिनेमा में हो रही है। बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी उन्हें पहचान मिलने लगी है। अब ऐसे में साउथ के सबसे बड़े फिल्म अवार्ड इवेंट फिल्मफेयर में एक्ट्रेस की मौजूदगी दर की गई। खास बात ये है कि एक्ट्रेस को आर माधवन जैसे एक्टर्स के साथ पहली रो में ही सीट दी गई है। इसके अलावा इस इवेंट से एक और खास वीडियो सामने आया है। साईं पल्लवी और शहनाज़ को साथ बातें करता देखा जा सकता है। साईं के चेहरे की मुस्कान बता रही हैं कि वो भी शहनाज़ फैन हैं।

    इस वीडियो में शहनाज़ एक खूबसूरत साड़ी, बालों में गजरा, मिनिमल मेकअप और हल्की ज्वेलरी के साथ बैठी हुई हैं। एक्ट्रेस के साथ साउथ की बड़ी स्टार साईं पल्लवी नज़र आ रही हैं। दोनों के बीच हंसी मजाक की बातें हो रही हैं। देखिये ये प्यारा वीडियो-

    साईं पल्लवी को हिंदी ऑडियंस हमेशा से पसंद करती आई है। ऐसे में जब दो पॉपुलर एक्ट्रेस को एक साथ देखा गया तो फैंस अपनी ख़ुशी रोक नहीं पाए। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में कुछ यूजर्स ने दोनों एक्ट्रेस को एक फिल्म में देखने की ख्वाइश जताई है। वहीं कुछ ने शहनाज के साउथ डेब्यू पर बात की है। अगर ऐसा सच होता है तो दोनों को साथ देखने का अलग ही मज़ा होगा।

    बता दें, शहनाज जल्द सलमान खान की फिल्म से अपना ग्रैंड डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस दबंग खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, विजय सेतुपति, वेंकटेश, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। अब फिल्म का इंतजार हो रहा है।