अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 में हुई इस नई एक्ट्रेस की एंट्री, करेंगी ट्राइबल लेडी का रोल?

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 में एक और नई एक्ट्र्रेस की एंट्री हुई है। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि साई पल्लवी हैं। उनके रोल की डिटेल भी सामने आ गई है। 

    अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 में हुई इस नई एक्ट्रेस की एंट्री, करेंगी ट्राइबल लेडी का रोल?

    अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पिछले दिनों मेकर्स ने फिल्म शुरू करने से पहले मुहुर्त पूजा की थी। इसके बाद जल्द से जल्द शुटिंग शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म से अकसर कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। कभी फिल्म के बजट की अपडेट सामने आई तो कभी कभी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फीस के बारे में बताया गया। अब लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो फिल्म में एक्ट्रेस साई पल्लवी की एंट्री हुई है। साई ने फिदा और श्याम सिंघा रॉय नाम की फिल्मों में काम किया है। 

    मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस एक ट्राइबल लड़की का रोल करेंगी। ये उनका एक कैमियो होगा लेकिन काफी जरूरी रोल होने वाला है। पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार ने एक्ट्रेस का काम देखा था और उन्होंने ही साई को इस रोल के लिए अप्रोच किया। फिल्म में बाकी सपोर्ट एक्टर्स की बात करें को इस बार अनसुया, सुनील और राव रामेश होंगे। वहीं विलेन के रोल के लिए फहाद फाजिल को चुना गया है।

    फिल्म का बजट?
    पहली पुष्पा के बजट की बात करें तो वो फिल्म 170 से 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। फिल्म ने 350 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। अब पुष्पा 2 का बजट ही करीब 350 करोड़ रखा गया था। लेकिन अब इसे भी बढ़ा कर 450 करोड़ करने की बात कही गई है। अल्लू अर्जुन ने इस बार इस फिल्म के लिए फीस में काफी इजाफा किया है और उन्होंने प्रोड्यूसर की जेब ठीली करा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 के लिए 125 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। 

    पुष्पा 2 को भी सुकुमार ही डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग भले ही अभी शुरू हो जाए लेकिन फिल्म को साल 2024 में मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज किया जाएगा।