सलमान खान के घर के बाहर हुई लाठीचार्ज, पुलिस ने बेकाबू फैंस पर जमकर बरसाए डंडे

    बीते दिन सलमान खान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके फैंस घर के बाहर जमा हुए थे। इस दौरान सलमान खान के घर के बाहर भगदड़ मच गई। 

    सलमान खान के घर के बाहर हुई लाठीचार्ज, पुलिस ने बेकाबू फैंस पर जमकर बरसाए डंडे

    बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने बीते दिन अपना 57वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। अपने जन्मदिन के मौके पर पहले तो सलमान खान ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। सलमान खान की इस पार्टी में उनका परिवार और खास दोस्त पहुंचे थे। जिसके बाद सलमान खान ने सबके साथ मिलकर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। वहीं सलमान खान के जन्मदिन को लेकर फैंस के बीच भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही सलमान खान के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा थी। लोग सलमान खान की बस एक झलक देखने का इंतजार कर रहे थे। 

    शाम होते होते सलमान खान ने अपने फैंस की ये ख्वाहिश भी पूरी कर दी। शाम के समय सलमान खान ने अपने घर की बालकनी में आकर फैंस से मुलाकात की। इस दौरान सलमान खान अपने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन करते दिखे। सलमान खान को सामने देखते ही फैंस बेकाबू हो गए। कुछ देर में ही सलमान खान के फैंस के बीच भगदड़ मच गई। ऐसे में पुलिस को सलमान खान के फैंस पर लाठीचार्ज करना पड़ गया।

    पुलिस के डंडे से बचने के लिए लोग इधर उधर भागते नजर आए। अब सोशल मीडिया पर सलमान खान के घर के बाहर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस लोगों को बेरहमी से पीटती दिख रही है। गौरतलब है कि अपने हर जन्मदिन पर सलमान खान इसी तरह से अपने चाहने वालों से मुलाकात करते हैं। फैंस से मिलने के बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है। इस पोस्ट में सलमान खान अपने फैंस को हाथ हिलाते दिख रहे हैं।

    इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, जन्मदिन की बधाई देने के लिए आप सभी का शुक्रिया...। इस तस्वीर के अलावा सलमान खान की कई वीडियोज भी वायरल हो रही हैं। ये वीडियोज सलमान खान के बर्थडे बैश की हैं जिनमें वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ नजर आ रहे हैं। 

    Tags