सलमान खान की जीजा आयुष शर्मा की कार का हुआ एक्सीडेंट, मुंबई में हुई ये घटना

    सलमान खान के जीजा की कार का हुआ एक्सीडेंट, आयुष शर्मा की कार के ये अपडेट्स आए सामने

    सलमान खान की जीजा आयुष शर्मा की कार का हुआ एक्सीडेंट, मुंबई में हुई ये घटना

    सलमान खान की जीजा और अर्पिता खान के पति एक्टर आयुष शर्मा की कार का रविवार को एक्सीडेंट हो गया है। ये खबर आग की तरह हर तरफ फैल गई है। पर अच्छा है गनीमत ये रही कि इस कार में वो खुद नहीं थे। जूम रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना मुंबई के खार जिम खाना में हुई जब एक दूसरी कार ने आयुष शर्मा की कार को ठोक दिया। इस कार में आयुष शर्मा का ड्राइवर ही था। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक वो गैस स्टेशन की तरफ जा रहा था जब ये टक्कर हुई। 

    आयुष शर्मा खुद अपनी इस कार में नहीं थे। वैसे इस एक्सीडेंट में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल इस मैटर पर और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ना ही आयुष शर्मा ने इस बारे में कोई बयान दिया है। 

    आयुष शर्मा भी बॉलीवुड के गलियारों में अकसर छा जाते हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो सलमान खान के साथ फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ नाम की फिल्म में भी नजर आए थे। हालांकि इसके बाद वो किसी और फिल्म में दिखाई नहीं दिए हैं। उनकी और भी फिल्मों का वैसे इंतजार किया जा रहा है। आयुष वैसे अगले साल जनवरी में अपनी फिल्म रुसलान में नजर आएंगे। ये एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होने वाली है।

    आयुष भी सलमान खान की तरह एक्शन फिल्में करना पसंद करते हैं। वो फिटनेस के शौकीन हैं और दमदार बॉडी अकसर दिखाते रहते हैं। उन्होंने अर्पिता से साल 2014 में शादी की थी। अर्पिता और आयुष के दो बच्चे आयत और आहिल हैं। सलमान खान अपने इन भांजे-भांजी के साथ अकसर ही नजर आ जाते हैं और उनके साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं। आयुष भी अपने बच्चों को ज्यादा मीडिया में नहीं लाते हैं। लेकिन कुछ मौकों पर वो अपने बच्चों के साथ दिख जाते हैं।