सलमान खान को एक बार फिर हुई मोहब्बत? खुद 24 साल छोटी इस अदाकारा पर आया दिल

    खबर आ रही है कि सलमान खान को एक बार फिर से प्यार हो गया है। इस बार सलमान खान खुद से 24 साल छोटी हसीना को दिल दे बैठे हैं। 

    सलमान खान को एक बार फिर हुई मोहब्बत? खुद 24 साल छोटी इस अदाकारा पर आया दिल

    सलमान खान बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं जिनकी शादी का इंतजार फैंस बेसब्री कर रहे हैं। हालांकि प्यार के मामले में सलमान खान की किस्मत कुछ खास नहीं है। बीते कुछ सालों में सलमान खान को कई बार प्यार हो चुका है। आज तक भी सलमान खान की लव स्टोरी अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है। तछ समय पहले ही खबर आई थी कि सलमान खान का उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से ब्रेकअप हो गया है। इसी बीच सलमान खान की लव लाइफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सलमान खान को एक बार फिर से मोहब्बत हो गई है।

    इस बार सलमान खान का दिल खुद से 24 साल छोटी एक बॉलीवुड अदाकारा पर आया है। ये हसीना बॉलीवुड के अलावा साउथ में भी अपने नाम का परचम लहरा चुकी है। यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अदाकारा पूजा हेगड़े की... जिनका नाम सलमान खान के साथ जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और पूजा हेगड़े रिलेशनशिप में हैं। इतना ही नहीं सलमान खान ने अपनी 2 फिल्मों में पूजा हेगड़े को हिरोइन के तौर पर साइ भी कर लिया है। 

    कुछ समय पहले ही उमैर संधू ने सलमान खान और पूजा हेगड़े के रिश्ते पर कमेंट किया है। उमैर संधू ने दावा किया है कि सलमान खान और पूजा हेगड़े एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपने ट्वीट में उमैर संधू ने लिखा, ब्रेकिंग !! बॉलीवुड को एक और कपल मिल गया है। सलमान खान और पूजा हेगड़े को एक दूसरे के प्यार हो गया है। सलमान के प्रोडक्शन हाउस ने पूजा हेगड़े के साथ 2 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है। सलमान खान और पूजा हेगड़े आजकल साथ समय बिता रहे हैं। 

    सलमान खान के एक करीबी ने भी इस खबर पर मुहर लगाई है। बता दें कि इस समय सलमान खान नो एंट्री का सीक्वल, किसी का भाई किसी की जान, किक 2 जैसी फिल्मों में काम कर रहे हैं। सलमान खान शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी केमियो करने वाले हैं। इसके अलावा पूजा हेगड़े जल्द ही रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस में नजर आएंगी। 

    Tags