गणेश चतुर्थी आते ही भगवा रंग में रंगे सलमान, माथे पर लगवाया चंदन

    सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान बप्पा की पूजा करते नजर आ रहे हैं। 

    गणेश चतुर्थी आते ही भगवा रंग में रंगे सलमान, माथे पर लगवाया चंदन

    सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जिनके घर पर हर साल बप्पा पधारते हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान हर साल बड़े ही धूमधाम से बप्पा का स्वागत करती हैं। बीते दिन ही सलमान खान का पूरा परिवार बप्पा की पूजा अर्चना करता नजर आया था। इस दौरान सलमान खान ने भी बप्पा की आरती में हिस्सा लिया था। सलमान खान के इस अंदाज ने फैंस का दिल ही लूट लिया था। इसी बीच सलमान खान का एक और वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में सलमान खान अंबानी परिवार के गणपति की पूजा करते नजर आ रहे हैं। 

    पहले तो ब्लू आउटफिट में सलमान खान ने शानदार एंट्री की। जिसके बाद सलमान खान सीधे बप्पा के पंडाल में जा पहुंचे। यहां पर सलमान खान गले में भगवा रंग का दुपट्टा पहना जिसके बाद उन्होंने माथे पर चंदन का टीका भी लगवाया। पूरा समय सलमान खान बप्पा के आगे हाथ जोड़े नजर आए। इस दौरान सलमान खान भीड़ के बीच में बप्पा के दर्शन करते दिखे।

    बीती रात से ही सलमान खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है। लोग सलमान खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान की तरह शाहरुख खान भी अंबानी हाउस पहुंचे थे। यहां पर शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए। इस दौरान सलमान खान की तरह शाहरुख खान ने भी बप्पा के आगे सिर झुकाया। इतना ही नहीं शाहरुख खान ने भी अपने माथे पर चंदन का टीका लगवाया। 

    सलमान खान और शाहरुख खान के अलावा और भी कई बॉलीवुड सितारे अंबानी हाउस पहुंचे थे। इस लिस्ट में अरबाज खान, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आयुष्मान खुराना, मौनी रॉय, दिशा पाटनी, जाह्नवी कपूर, पूजा हेगड़े, करण जौहर, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ रॉय कपूर, रेखा, मनीष मल्होत्रा और राजकुमार राव जैसे सितारों का भी नाम शामिल है। अब भी ये सितारे लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।