सलमान खान की बहन अर्पिता के घर से चोरी हुई डायमंड ईयरिंग्स, ये शख्स निकला चोर

    अर्पिता खान के घर हुई लाखों की चोरी लेकिन पकड़ा गया चोर, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

    image

    सलमान खान की बहन अर्पिता खान एक बार फिर से खबरों मे हैं लेकिन इस बार उनके लिए ये बुरी खबर थी लेकिन गनीमत रही कि अब सब ठीक है। दरअसल अर्पिता खान शर्मा के घर से डायमंड की ईयरिंग्स चोरी हो गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने खार पुलिस स्टेशन में की। पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाई और चोर को पकड़ लिया। चोर और कोई नहीं बल्कि उनके घर में काम करने वाला एक शख्स निकला।

    अर्पिता ने 16 मई को अपनी ईयरिंग्स गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी करीब 5 लाख रुपये की डायमंड ईयरिंग्स उनकी मेकअप ट्रे में रखी हुई थी। पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी और चोर पकड़ा गया। शख्स का नाम संदीप हेगड़े है जो 11 और लोगों के साथ अर्पिता के घर में काम कर रहा था। 30 साल के संदीप को पुलिस ने अंबेवाड़ी छुग्गी बस्ती एरिया से गिरफ्तार किया है। वो चार महीने पहले ही अर्पिता के घर पर काम करने आया था।

    पुलिस ने उसके घर से 5 लाख रुपये की ईयरिंग्स भी बरामद कर ली है और अर्पिता को लौटा दी है। संदीप चोरी के बाद घर से भाग गया था और किसी को कुछ बताया भी नहीं था। अचानक गायब हो जाने से उसके ऊपर शक और चला गया। जाहिर है अर्पिता ने अब इस शख्स को काम से निकाल दिया गया होगा। अर्पिता अपने घर में अपने पति आयुष शर्मा और दो बच्चों के साथ रहती हैं। 

    अर्पिता फिल्मों से दूर ही रहती हैं लेकिन सलमान खान की बहन होने की वजह से वो अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अर्पिता और आयुष ने साल 2014 में शादी की थी। आयुष भी फिल्मों में एक्टर हैं और फिलहाल वो रुसलान नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। पिछली बार उन्हें फिल्म अंतिम में देखा गया था।

    Tags