सलमान खान का नजर आया 'मैं चला' गाने में नया लुक, तमिल एक्ट्रेस संग किया रोमांस

    सलमान खान का म्यूजिक वीडियो मैं चला हुआ रिलीज। गाने में कुछ इस तरह से प्रज्ञा जायसवाल संग रोमांस करते दिखे एक्टर। यूलिया वंतूर और सिंगर गुरु रंधावा ने दी इसमें अपनी आवाज।

    सलमान खान का नजर आया 'मैं चला' गाने में नया लुक, तमिल एक्ट्रेस संग किया रोमांस

    एक्टर सलमान खान का म्यूजिक वीडियो मै चला फैंस के बीच रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो में सलमान खान एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान के इस रोमांटिक गाने को उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और सिंगर गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को प्रोडक्शन हाउस एसके फिल्म्स और टी सीरीज ने मिलकर बनाया है। अपने अपकमिंग सॉन्ग का टीजर पहले ही एक्टर ने फैंस के बीच शेयर कर दिया था, जिसके बाद फैंस इस गाने को लेकर काफी एक्साइडेट हो गए थे। इस गाने के रिलीज होते ही इसे लाखों व्यूज मिल गए।

    सरदार के गेटअप में एक्टर सलमान खान का लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में सलमान खान और प्रज्ञा की रोमांटिक जोड़ी सभी को खूब पसंद आ रही है। इतना ही नहीं इस गाने में गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर भी दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अपना प्यार इस गाने के प्रति पहुंचा रहे हैं। इस गाने में गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर की आवाज सभी के दिलों को छू रही है। वहीं, एक फैन ने लिखा- कल हिस्ट्री था, आने वाले कल में मिस्ट्री है और आज ये गिफ्ट है।

    फैंस मैं चला गाने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यहीं वजह है कि इस गाने को दो घंटे के भीतर ही 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस म्यूजिक वीडियो का टीजर सलमान ने शुक्रवार के दिन शेयर किया था, जिसमें वो अलग-अलग लुक को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दिए। 

    सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बारी फिल्म अंतिम में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ महिमा मकवाना और आयुष शर्मा ने काम किया था। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी फैंस से मिला था।

    Tags