सामंथा रुथ प्रभु ने ठुकराया अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का ऑफर, फैंस को हजम नहीं हो रही ये वजह

    पुष्पा 2 से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके बारे में जानने के बाद इस वक्त हर कोई हैरान है। दरअसल सामंथा रुथ प्रभु ने पुष्पा 2 का ऑफर ठुकरा दिया है। 

    <p>सामंथा रुथ प्रभु</p>

    सामंथा रुथ प्रभु

    फिल्म पुष्पा लोगों के बीच जबरदस्त तरीके से हिट हुई थी। फिल्म की कहानी और एक्शन ने लोगों के बीच अलग ही छाप छोड़ दी थी। वहीं, पुष्पा 2 इस वक्त लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं, लेकिन अब इससे जुड़ी एक हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को ठुकरा दिया है। यहीं चीज लोगों के बीच काफी बज क्रिएट करती हुई दिखाई दी है। फैंस को इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं हो पा रहा है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह?

    एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आइटम सॉन्ग उ अंटावा गाने में जबरदस्त काम किया। गाने में एक्ट्रेस ने कमाल का काम किया था, जिसकी चर्चा आज तक हो रही है। एक्ट्रेस इस वक्त तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को इग्नोर करती हुई दिखाई दे रही है। इस वक्त एक्ट्रेस अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर बिजी चल रही है। इसकी शूटिंग के लिए तो उन्होंने एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म खुशी की शूटिंग रोक दी है। लेकिन अब उन्होंने पुष्पा 2 को ठुकरा कर सभी को हैरान कर दिया है। 

    फिल्म पुष्पा 2 के लिए सामंथा रुथ प्रभु को मेकर्स अप्रोच करना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस ने इसे रिजेक्ट कर दिया। एक रिपोर्ट में पहले यह बताया गया था कि पुष्पा के लीड स्टार अल्लू अर्जुन ने व्यक्तिगत रूप से सामंथा को ऊ अंतवा के लिए राजी किया था। उन्होंने कथित तौर पर तीन मिनट के गाने के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। पिछले साल क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में मीडिया से बातचीत के दौरान, सामंथा ने कहा कि ऊ अंटावा गाने के लिए उन्हें जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, उससे वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें इस तरह के रिस्पॉन्स की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। 

    Tags