शोएब संग तलाक की खबरों को हवा देती दिखीं सानिया मिर्जा, पोस्ट पढ़कर दंग हुए फैंस

    टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने एक पोस्ट अपनी तलाक की खबरों के बीच शेयर किया है, जिसे पढ़ने के बाद उनके फैंस हैरान है।

    शोएब संग तलाक की खबरों को हवा देती दिखीं सानिया मिर्जा, पोस्ट पढ़कर दंग हुए फैंस

    आज कल बड़े-बड़े सेलेब्स की प्यार भरी बातें नहीं बल्कि उनके रिश्ते टूटने की खबरें जोरों पर चल रही होती है। वैसे इस लिस्ट में भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और उनके पति-पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का नाम भी शामिल है। ये कपल अपनी तलाक की खबरों की वजह से इस वक्त लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। दोनों की तरफ से ऑफिशियल तौर पर इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि वो अलग हो रहे हैं। इन सबके बीच सानिया मिर्जा ने एक पोस्ट जारी किया है, जिसे पढ़ने के बाद उनके फैंस इस बात को कंफर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि दोनों की राहें अब अलग हो चुकी है। 

    दरअसल सानिया मिर्जा ने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़ने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं। पोस्ट में सानिया मिर्जा ने लिखा- , 'शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है। अपना मुश्किल रास्ता चुनो। मोटापा मुश्किल है, फिट रहना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। कर्ज में रहना मुश्किल है। वित्तीय अनुशासन मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। बातचीत करना मुश्किल है। न बात करना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनो। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। ये हमेशा मुश्किल होगी। लेकिन हम अपना मुश्किल रास्ता चुन सकते हैं। समझदारी से चुनें।' यहां देखिए सानिया मिर्जा द्वारा शेयर किया गया पोस्ट। 

    पोस्ट पर फैंस को नहीं है यकीन

    सानिया मिर्जा के इस पोस्ट के बाद शोएब मलिक संग उनकी तलाक की खबरों पर मोहर सी लग गई है।सानिया और शोएब के फैंस इसीलिए भी इस पोस्ट को पढ़कर हैरान है क्योंकि हाल ही में उनके बेटे इजान ने स्विमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था, जिसका जश्न सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने साथ में मनाया था। वहीं, दोनों ने अपने बेटे का जन्मदिन भी मिलकर सेलिब्रेट किया था। ऐसे में इस तरह की खबरें सामने आना उनके फैंस को चौंकाने के लिए काफी है। 

    Tags