संजय दत्त ने जन्मदिन के मौके पर फैंस से की मुलाकात, हाथ मिलाते-सेल्फी लेते आएं नजर

    संजय दत्त के जन्मदिन पर उनके फैंस उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। जहां पर एक्टर ने उनसे मुलाकात बेहद ही प्यार और खुशी के साथ की।

    <p>जन्मदिन पर अपने फैंस से मुलाकात करते हुए संजय दत्त</p>

    जन्मदिन पर अपने फैंस से मुलाकात करते हुए संजय दत्त

    एक्टर संजय दत्त बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक आते हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। कभी वो लोगों को डराते तो कभी हंसाते हुए नजर आते हैं। लोगों को उनकी फिल्में काफी पसंद आती है।आज एक्टर अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके इस खास मौके पर उनके पैंस उन्हें बर्थडे विश करने ना पहुंचे कभी ऐसा हो सकता है। इस बार भी संजय दत्त को उनको फैंस जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आएं। फैंस से इस दौरान संजय दत्त बेहद ही प्यार से मिलते हुए दिखाई दिए हैं। 

    दरअसल फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने एक वीडियो संजय दत्त से जुड़ा हुआ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक गेट के बाहर संजय दत्त के कई फैंस खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अपने फैंस का दिल ना तोड़ते हुए संजय दत्त उनसे मिलने के लिए गेट तक आते हैं। सभी फैंस के साथ हाथ मिलते हैं। वहीं, कुछ के साथ तो वो सेल्फी भी क्लिक करवाते हुए दिखाई देते हैं। संजय दत्त के मिलने से उनके फैंस का दिल बेहद ही खुश होता हुआ दिखाई दिया है। इस वक्त ये वीडियो संजय दत्त के जन्मदिन पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। 

    एक्टर संजय दत्त को बॉलीवुड में 41 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म रॉकी से की थी। एक्टर फिल्म केजीएफ 2 में अधीरा का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे। फैंस को संजय दत्त का इस फिल्म में वेलन के तौर पर किरदार काफी ज्यादा पसंद आया था। इसके अलावा एक्टर फिल्म शमशेरा में भी दिखाई दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की इस फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की थी। वैसे आपको संजय दत्त की कौन सी फिल्म सबसे ज्या

    Tags