सारा अली खान और क्रिकटर शुभमन गिल के बीच पक रही है खिचड़ी? इस वीडियो में मिलेगा सबूत

    सारा अली खान के बारे में कहा जा रहा है कि वो क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ दिल्ली के एक होटल में देखा गया है।

    सारा अली खान और क्रिकटर शुभमन गिल के बीच पक रही है खिचड़ी? इस वीडियो में मिलेगा सबूत

    सारा अली खान अपनी फोटोज और अपनी बिंदास वीडियोज की वजह से हमेखा सुर्खियों में छाई रहती हैं। वो धांसू एक्ट्रेस तो ही हैं। लेकिन उनकी फिल्मों के साथ साथ उनकी निजी जिंदगी की भी खूब चर्चा होती है और एक्ट्रेस इसके बारे में बात करने से कतराती भी नही हैं। लेकिन इस बार कुछ अलग हो रहा है। एक्ट्रेस को एक बार फिर से क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ स्पॉट किया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है लेकिन एक्ट्रेस ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

    लेटेस्ट वायरल वीडियो की बात करें तो सारा अली खान एक फ्लाइट में नजर आ रहे हैं। वो क्रू मेंबर्स के साथ फोटोज भी क्लिक कराती हैं। कहा गया कि शुभमन भी इस फ्लाइट में थे। अब लेटेस्ट दोनों को दिल्ली में एक होटल से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया है। दोनों दिल्ली में एक ही होटल में ठहरे थे। वीडियो में सारा पिंक टॉप और व्हाइट पैंट में दिख रही हैं और शुभमन उनके अपोजिट जाते हुए दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है दोनों फिलहाल अपने रिश्ते को मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। अब लोग कंफ्यूज हैं कि एक ही फ्लाइट और एक ही होटल में होना, क्या इत्तेफाक है या दोनों की प्लानिंग है।

    सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस लक्ष्मण उटरेकर की फिल्म में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विक्की कौशल लीड रोल मे होंगे। इसके अलावा सारा फिल्म गैसलाइट में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेसी और चित्रांगदा सेन हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म की सूटिंग गुजरात के राजकोट में की थी। जबकि पिछली बार सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी में नजर आईं थीं। अब फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। 

    Tags