कार्तिक आर्यन को एक्स सारा अली खान ने किया बर्थडे विश, इन हसीनाओं को भी एक्टर पर आया प्यार

    सारा अली खान समेत इन हसीनाओं ने कार्तिक आर्यन को दिल खोलकर किया बर्थडे विश

    कार्तिक आर्यन को एक्स सारा अली खान ने किया बर्थडे विश, इन हसीनाओं को भी एक्टर पर आया प्यार

    कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी ही एक अलग जगह बना ली है। उन्होंने इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया। इनमें से कुछ के साथ उनका नाम भी जोड़ा गया। लेकिन सारा अली खान के साथ उनका रिश्ता कंफर्म ही था। हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया था। पर कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए थे। दोनों ने इनडायरेक्टली इस मुद्दे पर बात भी की है।

    हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों कहीं ना कहीं साथ स्पॉट हो ही जाते हैं। दिवाली के मौके पर भी कार्तिक आर्यन सारा अली खान की दिवाली पार्टी में नजर आए थे। अब सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को दुनिया के सामने बर्थडे विश किया है। केदारनाथ एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कार्तिक आर्यन के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। उनको टैग करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे कार्तिक।'' 

    सारा के अलावा इंडस्ट्री की और भी हीरोइनों ने एक्टर को विश किया है। सारा अली खान की सौतेली मां करीना कपूर ने भी एक्टर को बर्थडे पर मुबारकबाद दी है। उन्होंने ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो कार्तिक..ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं…।''

    इनके अलावा कार्तिक आर्यन को मृणाल ठाकुर, वाणी कपूर, मनीष मल्होत्रा, अनुष्का शर्मा और रकुल प्रीत सिंह ने बधाई दी है। 

    वहीं करण जौहर ने भी एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके साथ नई फिल्म का ऐलान भी किया है। दोस्ताना 2 में अनबन के बाद अब दोनों के बीच चीजें ठीक हैं और दोनों अब इस नई फिल्म को साथ करने जा रहे हैं। करण जौहर के साथ इस बेनाम फिल्म को एकता कपूर भी प्रोड्यूस करेंगी। वहीं कार्तिक आर्यन फिलहाल चंदू चैंपियन की शूटिंग में बिजी हैं। उनके पास इसके अलावा कैप्टन इंडिया, भूल भुलैया 3 और आशिकी 3 नाम की फिल्में भी हैं।