सरगुन के पति रवि दुबे की हो गई है ऐसी हालत, तस्वीर देखकर फैंस बोले- क्या बात है गुरु

    एक्टर रवि दुबे ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वो बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। 

    <p>रवि दुबे के इस अंदाज को देखकर उड़े फैंस के होश&nbsp;</p>

    रवि दुबे के इस अंदाज को देखकर उड़े फैंस के होश&nbsp;

    टीवी के कई एक्टर्स ऐसे हैं जोकि लोगों को अपनी एक्टिंग से काफी प्रभावित कर बैठते हैं। इस लिस्ट में एक्टर रवि दुबे का नाम भी शामिल है। एक्टर इन दिनों फिल्म फैराडे की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। फैंस को उनकी मेहनत भी साफ नजर आ रही है, लेकिन उन्होंने जो पोस्ट हाल ही में शेयर किया है उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। रवि दुबे ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उनके लुक का ट्रांसफॉर्मेंशन देखकर हर कोई हैरान रह गया है। 

    दरअसल एक्टर रवि दुबे ने दो तस्वीरों का एक कोलाज फैंस के बीच शेयर किया है, जिसमें एक तरफ रवि दुबे परफेक्ट, फाइन और स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में एक्टर काफी पतले दुबले दिखाई दे रहे हैं। उनके बाल उड़े हुए नजर आ रहे हैं। मुंह में वो सिगरेट लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। रवि दुबे के इस पोस्ट को देखकर हर कोई ये कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि एक्टर मेहनत करने में किसी भी तरह से पीछे नहीं हटते हैं। आप भी यहां देखिए रवि दुबे से जुड़ा पोस्ट। 

    रवि दुबे के फैंस ने की जमकर तारीफ

    रवि दुबे के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- डेडिकेशन का दूसरा नाम है रवि दुबे। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- सर आपके जैसी मेहनती एक्टर तो कोई नहीं है। आप बेस्ट हो सर हमारे यूपी बिहार के। इसके अलावा तीसरे यूजर ने कमेट कर लिखा- क्या बात है गुरु जी। चौथे यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- आप क्या चीज हो यार। आपको बॉलीवुड की नहीं बल्कि बॉलीवुड को आपकी जरूरत है। एक्टिंग के ए की शुरुआत भी आप ही हो। मैं अगर एक्टिंग सीख रहा हूं तो आप मेरे बेस्ट टीचर हो।