आम्रपाली दुबे की बेबी बंप के साथ तस्वीर देख घूमा फैंस का दिमाग, जानिए क्या है इसकी सच्चाई

    आम्रपाली दुबे की बेबी बंप के साथ एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसको लेकर अब सच्चाई सामने आ चुकी है। 

    आम्रपाली दुबे की बेबी बंप के साथ तस्वीर देख घूमा फैंस का दिमाग, जानिए क्या है इसकी सच्चाई

    एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हमेशा अपने फैंस के बीच किसी ना किसी वजह के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो हाल ही में अपनी एक तस्वीर की वजह से लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी वाली एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। फैंस एक्ट्रेस की इस तस्वीर को देखने के बाद काफी हैरान होते हुए दिखाई दिए। लेकिन अब एक्ट्रेस की तस्वीर की सच्चाई सामने आ चुकी है। 

    दरअसल आम्रपाली दुबे की यह तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म दाग एगो लांछन की है, जिसमें एक्ट्रेस लीड रोल निभाती हुई दिखाई देने वाली हैं। रेणु विजय फिल्मस एंटरटेनमेंट द्वारा इस फिल्म को बनाया गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस लीड रोल निभाती हुई दिखाई देने वाली है। फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल है। वहीं, इस फिल्म के डायरेक्टर प्रेमांशु सिंह है। ये फिल्म इस साल रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस फिल्म का जिक्र खुद एक्ट्रेस ने अपने एक पोस्ट के जरिए किया है। उन्होंने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि मेरी बहुत ही आशाजनक आगामी फिल्म में से एक को देखें। “दाग़.. एगो लांछन” फर्स्ट लुक और ट्रेलर जल्द आ रहा है। आप भी यहां देखिए आम्रपाली दुबे से जुड़ा पोस्ट।

    दाग एगो लांछन में अहम रोल निभाएंगे ये सितारे

    आम्रपाली दुबे के साथ इस फिल्म में एक्टर रितेश पांडे, रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, रंभा सहनी, निशा तिवारी, बब्लू पंडित जैसे कई सितारे शामिल हैं। आम्रपाली दुबे के लिए ये फिल्म बेहद ही खास है। क्योंकि इस फिल्म के साथ वो लोगों का फिर से जबरदस्त एंटरटेनमेंट करने वाली हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम्रपाली दुबे अपने पोस्ट की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उनके पोस्ट वायरल होते हैं तो कभी वीडियोज।