गर्लफ्रेंड की हो जाएगी शादी, शख्स ने पूछा- अब पठान कैसे देखूंगा, शाहरुख ने दिया ये मस्त जवाब

    शाहरुख खान ने ट्विटर पर कुछ लोगों के सवालों का जवाब दिया है। ये जवाब काफी मस्त मस्त हैं। किंग खान ने फैंस का दिल जीत लिया।

    गर्लफ्रेंड की हो जाएगी शादी, शख्स ने पूछा- अब पठान कैसे देखूंगा, शाहरुख ने दिया ये मस्त जवाब

    शाहरुख खान एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ एक जिंदादिल इंसान भी हैं। वो अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते। हाल ही में 4 नवंबर को जब उनका बर्थडे था तो हजारों की संख्या में लोग उनके घर के आगे जुटे। किंग खान ने घर की छत पर जाकर सभी को दिल से शुक्रिया कहा। फैंस को और क्या चाहिए कि उनका स्टार उनके लिए आभार जता रहा है। लेकिन किंग खान यहीं नहीं रुके। उन्होंने शनिवार को अपने फैंस के लिए कुछ समय निकाला और ट्विटर पर लोगों से कहा कि वो 15 मिनट के लिए सवाल पूछ सकते हैं औ वो जवाब देंगे। 

    एक्टर ने ऐसा किया भी। वैसे तो एक्टर ने बहुत सारे फैंस का रिप्लाई किया है, जिसमें से एक काफी मजेदार रहा। शख्स ने ट्विटर पर लिखा, ''सोचा था गर्लफ्रेंड के साथ पठान देखूंगा। लेकिन उसकी शादी किसी और के साथ हो जाएगी।'' शाहरुख खान ने अपने जवाब में कहा, ''सो सॉरी मैन। लेकिन अकेले भी फिल्म अच्छी लगेगी। चिंता मत करो।'' ये वाकई में शाहरुख खान काफी मस्त जवाब था।

    एक और फैन ने पूछा कि वो इतने हॉट क्यों हैं तो इस पर एक्टर ने कहा, ''पेरी पेरी सॉस और चिकन शायद इसमें मदद करता है। मुझे ऐसा लगता है।'' ऐसे ही जवाबों से शाहरुख ने फैंस का दिल जीत लिया है।

    इसके अलावा लोगों ने पठान फिल्म में दीपिका और जॉन के बारे में भी पूछा था। जॉन के बारे में उन्होंने कहा कि वो उन्हें सालों से जानते हैं। वो काफी वेल मेनर इंसान हैं। इसी तरह दीपिका के बारे में उन्होंने कहा कि वो पूरी फिल्म के दौरान काफी शांत स्वभाव की थीं और उन्होंने फिल्म में जबरदस्त काम किया है।

    वैसे फिल्म की बात करें तो ये शाहरुख खान की कमबैक फिल्म है। यशराज फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है और वॉर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इसे डायरेक्ट किया है। ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिलहाल तो इसका टीजर ही आया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ चुके हैं।

    Tags