यूएस बेस्ड आर्टिकल में शाहरुख को कहा गया 'इंडिया का टॉम क्रूज', जमकर भड़के फैंस

    यूके में एक राइटर को शाहरुख खान को इंडिया का टॉम क्रूज कहना पड़ा भारी, देखिए फैंस ने कर दिया क्या हाल

    यूएस बेस्ड आर्टिकल में शाहरुख को कहा गया 'इंडिया का टॉम क्रूज', जमकर भड़के फैंस

    शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफोर्म कर रही हैं। ये शाहरुख खान की कमबैक फिल्म है और चार साल बाद किंग खान ने जो धमाका किया है, उसकी गूंज दुनियाभर में सुनाई दी है। पठान ने वर्ल्डवाइड करीब 700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यूएस यानी अमेरिका में भी शाहरुख खान की चर्चा हो रही है और एक्टर के बारे में आर्किटल लिखे जा रहे हैं। लेकिन एक राइटर ने शाहरुख को इंडिया का टॉम क्रूज कह दिया। और अब ये बात फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। क्योंकि उनका कहना है कि शाहरुख खान इकलौते हैं और वो सिर्फ शाहरुख हैं। उनकी किसी से भी तुलना नहीं की जा सकती।

    एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''वो टॉम क्रूज नहीं हैं। वो शाहरुख खान है, वन एंड ओनली।'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''शाहरुख, शाहरुख हैं। वो इंडियन टॉम क्रूज नहीं है, बल्कि एक राष्ट्रीय खजाना हैं, वो अपनी फिल्मों से परे एक व्यक्ति हैं।" इसी तरह एक और ने लिखा, ''सॉरी, सभी से सहमत होना होगा। कोई तुलना नहीं है। शाहरुख खान शाहरुख खान हैं! वो केवल भारत ही नहीं, विश्व स्तर पर जाने और पसंद किए जाते हैं। वो एक एक्टर से कहीं बढ़कर हैं। वो दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए एक प्रेरणा हैं।"

    ये तो सभी को पता है कि शाहरुख खान का इंडिया नहीं दुनिया में भी डंका बजता है और वो सिर्फ शाहरुख खान या किंग खान कहलाए जाते हैं। पठान तो अभी सिर्फ शुरुआत है। एक्टर साउथ के पॉपुलर एक्टर एटली की फिल्म जवान में नयनतारा के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में भी एक्टर एक्शन दिखाने वाले हैं। जबकि राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में शाहरुख कॉमेडी करते हुए भी नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू पहली बार नजर आएंगी। पठान के बाद शाहरुख खान के पास फिल्मों की स्क्रिप्ट्स की भरमार लग गई है। अब एक्टर फैसला करेंगे कि वो और किस तरह की फिल्मों में नजर आएंगे।

    Tags