शाहरुख की जगह 'मन्नत' बंगले में रह रहे होते सलमान खान, इस वजह से नहीं खरीदा था घर
सलमान खान ने हाल ही में बताया कि शाहरुख खान का बंगला उनका होता लेकिन उनके पिता ने ये घर खरीदने से मना कर दिया था। ये घर पहले सलमान खान को ही ऑफर किया था।
सलमान खान और शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ अच्छे दोस्तों में से एक हैं। हालांकि बीच में दोनों के बीच खटपट हो गई थी। दोनों अब एक दूसरे की फिल्मों में कैमियो करते दिखाई देंगे। सलमान खान शाहरुख खान की फिल्म पठान में कैमियों करेंगे तो शाहरुख खान भी सलमान की टाइगर 3 में कैमियो करते दिखाई देंगे। सलमान खान ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान से जुड़ा हुआ एक राज खोला है। उन्होंने बताया कि कैसे आज वो शाहरुख खान की जगह मन्नत में रह होते लेकिन सलमान एक वजह से वो पीछे हट गए।
सलमान खान ने बताया कि मन्नत बंगले को खरीदना चाहते थे लेकिन उनके पिता ने मना कर दिया और कहा कि वो इतने बड़े घर का क्या करेंगे। सलमान बताते हैं, ''शाहरुख खान का बंगला मन्नत लेने का ऑफर पहले मेरे पास आया था। तब मैंने अपना करियर शुरू ही कियाा था। मेरे पिता सलीम खान ने कहा इतने बड़े घर में तुम करोगे क्या? मैं शाहरुख खान से पूछना चाहता हूं- इतने बड़े घर में करता क्या है तू?''
शाहरुख खान का घर मन्नत आज की तारीख में 200 करोड़ रुपये का बताया जाता है। शाहरुख खान इस घर में अपने तीन बच्चों आर्यन खान, सुहाना खान और अब्राहम के साथ रहते हैं। वहीं सलमान खान की बात करें तो वो अपने पैरेंट्स के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान खान का ये घर मन्नत जितना बड़ा नहीं है। लेकिन एक्टर ने अब भी बड़ा घर नहीं लिया। वो बस अपने घरवालों के साथ उसी घर में रहते हैं। लेकिन हां सलमान खान के पास एक फार्म हाउस है, जहां वो अकसर चले जाते हैं। ये उनके पिता सलीम खान ने खरीदा था। सलमान खान अकसर यहां वक्त बिताते हैं और ये सलमान खान की बहन अर्पिता के नाम पर है। सलमान खान ने कोरोना के वक्त में यहीं पर टाइम बिताया था।