शाहिद कपूर की बहन सना आज बनेंगी दुल्हन, सामने आईं शादी के फंक्शन्स से जुड़ी तस्वीरें-वीडियो

    शाहिद कपूर की बहन सना कपूर आज 2 मार्च को शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी से जुड़े फंक्शन्स से संबंधित कई तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सामने आ रहे हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

    शाहिद कपूर की बहन सना आज बनेंगी दुल्हन, सामने आईं शादी के फंक्शन्स से जुड़ी तस्वीरें-वीडियो

    एक्टर शाहिद कपूर की सौतेली बहन सना कपूर आज 2 मार्च को शादी करने जा रही हैं। सना कपूर की शादी से जुड़े फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सना की मेहंदी से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई है। सना अपने पति के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर लगा चुकी हैं। शाहिद कपूर की बहन सना की सादी महाबलेश्वर में होने वाली है। एक्टर मनोज और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा के साथ सना शादी करने वाली हैं। प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सना की मेहंदी से जुड़े वीडियो को शेयर किया है, जिसमें सना अपने दूल्हे मयंक के साथ ढोल की धून पर डांस कर रही है। 

    विवान ने वीडियो शेयर करते हुए सना और मयंक को उनकी नई जिंदगी की शुरूआत के लिए बधाई दी है। वीडियो में सना काफी खुश नजर आ रही है। सना ने इस दौरान पिंक कलर का लहंगा और गोल्डन क्रॉप श्रग पहने हुए दिखाई दी हैं। वहीं, मयंक ने ब्राउन सेमी फॉर्मल पहना हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाहवा और कपूर्स सालों से एक-दूसरे के फैमिली फ्रेंड्स हैं। खबरों के मुताबिक सना और मयंक की कुछ महीनों पहले ही सगाई हुई थी। सना की शादी में परिवार के करीबी रिश्तेदार और लोग ही शामिल होंगे। सना एक्टर पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। सना ने फिल्म शानदार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट इस फिल्म में लीड रोल निभाते हुए दिखे थे। 

    इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ दिनों पहले एक्टर अली अब्बास जफर के साथ दुबई में एक फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि फिल्म का नाम ब्लडी डैडी होने वाला है। जोकि एक क्राइम एक्शन बेस्ड फिल्म होगी। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। साथ ही शाहिद अश्विन वर्दे के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

    Tags