जवान की सक्सेस देखकर फूले नहीं समां रहे हैं शाहरुख खान, मौका मिलते ही किए लालबाग के राजा के दर्शन

    फिल्म जवान की सक्सेस के बाद एक्टर शाहरुख खान लालबाग के बादशाह के दरबार अपनी हाजिरी लगाने पहुंचे। वह वहां पर अपने बेटे अब्राहम और अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ पहुंचे।

    जवान की सक्सेस देखकर फूले नहीं समां रहे हैं शाहरुख खान, मौका मिलते ही किए लालबाग के राजा के दर्शन

    देशभर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है जगह-जगह पर गणेश पांडाल सजे हुए हैं। मंदिरों में गणेश जी की भव्य प्रतिमाएं विराज की गई है। ऐसे में एक्टर शाहरुख खान कैसे पीछे रह सकते हैं। वह भी फिल्म 'जवान' की सक्सेस के बाद बेटे अबराम के साथ लालबागचा के बादशाह गणेश जी के दर्शन करने उनके मंदिर पहुंचे। 

    एक्टर शाहरुख खान ने भी लालबागचा के बादशाह के दरबार में पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शाहरुख खान व्हाइट कलर की प्रिसटीन शर्ट पहने नजर आए। उनके साथ इस मौके पर उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी मौजूद रहीं। मंदिर में उन्होंने भगवान को नारियल और मिठाई चढ़ाई। वहीं मंदिर में मौजूद पुजारी ने शाहरुख के और उनके बेटे अबराम के माथे पर तिलक लगाया।

    शाहरुख बड़े ही आस्था के साथ लालबागचा बादशाह के सामने हाथ जोड़कर खड़े नजर आए। और उन्होंने उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। शाहरुख को पिक्चर्स में उनके बेटे अबराम को कुछ बताते हुए देखा जा सकता है। शाहरुख अपनी पिक्चर्स में दान पात्र में भेंट डालते हुए नजर आ रहें हैं। शाहरुख खान को वहां पर देखकर लोग उनसे मिलने के लिए और उनके साथ फोटो खींचने के लिए क्रेजी नजर आए।

    आपको बता दें कि शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत में भी गणपति का वेलकम किया है जिसकी पिक्चर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की और पूरे देश को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने लिखा कि गणेश जी हम सभी को खुशी, बुद्धि के साथ अच्छी हेल्थ प्रदान करें। शाहरुख खान इंडिया में होने वाले सभी फेस्टिवल्स को बड़ी ही धूमधाम से और बड़े ही दिल के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

    हाल ही में उन्हें अंबानी हाउस में हुए गणपति उत्सव में अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटे अबराम के साथ देखा गया। उनके साथ जवान के डायरेक्टर एटली और जवान एक्ट्रेस नयनतारा को भी पति विग्नेश सिवन के साथ अंबानी हाउस में हुए गणेश उत्सव में स्पॉट किया गया।

    Tags