शक्ति कपूर पिता की इस बात से चिढ़कर कर बैठे थे बगावत, करीबी दोस्त ही बन बैठे थे दुश्मन

    एक्टर शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। एक्टर जिस मुकाम पर आज है वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने पिता से भी बगावत की थी। साथ ही उनके करीबी दोस्त भी उनके दुश्मन बन बैठे थे। 

    शक्ति कपूर पिता की इस बात से चिढ़कर कर बैठे थे बगावत, करीबी दोस्त ही बन बैठे थे दुश्मन

    जब भी बॉलीवुड के खलानयकों की बात की जाती है तो उसमें शक्ति कपूर नाम भी लिया जाता है। शक्ति कपूर एक ऐसे एक्टर हैं जोकि किसी भी रोल को इस तरह से निभाते हैं कि मानों वो उसे रियल लाइफ में जी रहे हो। इसका उदहारण हम उनकी कई फिल्मों में देख चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शक्ति कपूर आज जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने पिता से बगावत तक कर ली थी। वहीं, जब उनका सलेक्शन फिल्म इंस्टीट्यूट में हुआ था ते उस वक्त उनके करीबी दोस्त ही उनके दुश्मन बन बैठे थे। 

    दरअसल शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि वो किसी और लाइन में अपना करियर बनाना चाहते थे लेकिन पिता को ये बात मंजूर नहीं थी। शक्ति कपूर के पिता ये चाहते थे कि वो दुकान पर बैठे। एक्टर के पिता चाहते थे कि वो एक टेलरिंग शॉप पर काम करें। लेकिन शक्ति कपूर ये बात नहीं माने। उन्होंने अपने पिता से कहा कि यदि उन्हें इतना पढ़ लिखकर दुकान पर ही बैठना था तो उन्होंने इतनी पढ़ाई की ही क्यों? शक्ति कपूर ने फिर अपने पिता से पूछकर 6 महीने एक ट्रेवल एजेंसी में ट्रेनिंग ली। उन्होंने अपने पिता से कहा था कि कनॉट प्लेस में हमारी शॉप है। हम उसे दो हिस्से में बांट लेंगे। एक में आप काम करना एक में मैं। जब एक्टर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपने पिता के पास पहुंचे तो पिता ने कहा कि तू अभी से मुझे हिस्सा मांग रहा है। मैं अभी जिंदा हूं। एक्टर के पिता ने उनके सपने पर पानी फेर दिया। पिता ने कहा कि बेटे को बगावत नहीं करने दूंगा औऱ उन्हें उनके साथ ही काम करना पड़ेगा। इसके बाद शक्ति कपूर का दिल टूट गया। 

    ऐसे शुरू हुआ शक्ति कपूर के एक्टिंग का सफर

    जब बिजनेस का सपना एक्टर शक्ति कपूर का टूट गया था। तो वो अपने दोस्तों के पास पहुंचे और अपनी सारी परेशानी उन्हें बताई। उस दौरान शक्ति कपूर के एक दोस्त जोकि बहुत बड़े स्टेज एक्टर थे वो कुछ फॉर्म भरे रहे थे और उन्होंने शक्ति का भी फॉर्म अपने साथ भर दिया। जोकि फिल्म इंस्टीट्यूट से जुड़ा हुआ था। शक्ति कपूर को यकीन था कि वो इससे जुड़ा ऑडिशयन पास नहीं कर पाएंगे। लेकिन फिर भी उनके दोस्त ने शक्ति कपूर को दुखी आत्मा समझते हुए उन्हें एक चांस दिया। इसके बाद एक्टर के घर पर एक चिट्ठी आई जिस पर भारत सरकार का ठप्पा था। उसे देखकर शक्ति कपूर हैरान रह गए। उसमें रिटन टेस्ट के लिए एक्टर को मुंबई बुलाया गया था। रिटेन टेस्ट में तो एक्टर पास हो गए फिर ऑडिशन में उन्होंने हिस्सा लिया। उन्हें इसके लिए माना भी किया लेकिन दोस्तों के कहने पर वो वहां चले गए। दिल्ली पब्ल्कि स्कूल में उनका ऑडिशन था। जजों के पैनल में अशोक कुमार के साथ कामिनी कौशल और उनके साइड में ऋषिकेश मुखर्जी बैठे हुए थे। उन्हें देखकर शक्ति कपूर काफी खुश हुए और उनके पैर छुए। बाद में उन्होंने जो मन में आया वो एक्टिंग के तौर पर किया। क्योंकि उन्हें लगता था कि उनका सेलेक्शन नहीं होगा। लेकिन एक महीने के बाद एक टेलीग्राम आया, जिसमें ये लिखा था कि शक्ति कपूर को फिल्म इंस्टीट्यूट के लिए चुन लिया गया है और इस तरह उनके करियर की शुरुआत हुई लेकिन उनके दोस्त ही उनके दुश्मन बन गए। उन्हें ये लगता था कि शक्ति कपूर ने सेलेक्शन के लिए कुछ ना कुछ जुगाड़ लगाया है।

    Tags