शक्ति कपूर के ईस छुपे टैलेंट को देख कर आप हो जायेंगे हैरान, सलमान खान के गाने की धुन का कर दिया ये हाल

    अब एक्टर ने एक ऐसा वीडियो बनाकर शेयर किया है जिसमें उनके छुपे टैलेंट के बारे में दुनिया को पता चल गया है।

    शक्ति कपूर के ईस छुपे टैलेंट को देख कर आप हो जायेंगे हैरान, सलमान खान के गाने की धुन का कर दिया ये हाल

    बॉलीवुड विलेन शक्ति कपूर ने अपने द्वारा निभाए किरदारों से अपनी अलग पहचान बनाई है। मास्टर गोगो हो या सबका नंदू ये किरदार आज अमर हो गए हैं। अब शक्ति कपूर बेशक फिल्मों की दुनिया से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बने रहते हैं। अब एक्टर ने एक ऐसा वीडियो बनाकर शेयर किया है जिसमें उनके छुपे टैलेंट के बारे में दुनिया को पता चल गया है।

    शक्ति कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने यार दोस्तों की महफ़िल में गिटार लेकर बैठे हैं। तभी कोई स्टार्ट कहता है और शक्ति कपूर गिटार बजाना शुरू कर देते हैं। शुरू में आपको लगेगा कि ये बस ठीक ठाक गिटार बजा लेते होंगे। लेकिन जब आप ये वीडियो पूरा देखेंगे तब आपको लगेगा कि ये गिटार नहीं बल्कि टीवी से म्यूजिक की आवाज आ रही है। लेकिन ये सच है शक्ति कपूर का ये छुपा टैलेंट आपको हैरान कर देगा। एक्टर ने गिटार में सलमान खान की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का गाना ‘चांद छुपा बादल में’ पर गिटार प्ले किया है जो सच में हैरान करने वाला है। आप भी देखिये-

    बता दें, शक्ति कपूर ने सलमान खान की फिल्म का गाना बजाया है। दोनों एक्टर्स ने कई शानदार फिल्मों में जबरदस्त काम किया है। हालांकि, शक्ति कपूर बहत समय से स्क्रीन से गायब हैं। वहीं उनकी बेटी श्रद्धा कपूर आने वाले वक़्त में बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। उम्मीद की जा रही है कि आगे किसी फिल्म में श्रद्धा कपूर अपने पिता श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आये।

    Tags