शमिता शेट्टी और राकेश बापट ब्रेकअप के बाद साथ आए नजर, लोग बोले- सब ढोंग है

    शमिता शेट्ट और राकेश बापट का पिछले दिनों ब्रेकअप हो गया था लेकिन दोनों एक्टर्स फिर भी साथ नजर आए हैं। लेकिन लोगों को अब दोनों को साथ देखना अच्छा नहीं लगा रहा और इसे ढोंग बता दिया है।

    शमिता शेट्टी और राकेश बापट ब्रेकअप के बाद साथ आए नजर, लोग बोले- सब ढोंग है

    बिग बॉस 15 और बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट्स रह चुके शमिता शेट्टी और राकेश बापट अब एक दूसके के साथ नहीं हैं। लेकिन दोनों ने बिग बॉस ओटीटी के दौरान अपने प्यार को खूब परवान चढ़ाया। दोनों शो से बाहर आए, उसके बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट होते थे। फैंस को तो ऐसा लगने लगा था कि दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन पिछले दिनों शमिता शेट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया कि दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि अब दोनों फिर एक साथ नजर आए हैं। दोनों पैपराजी को आराम से पोज देते नजर आए। लेकिन इस बार दोनों को साथ देखकर लोग खुश नहीं हुई बल्कि इन्हें ट्रोल कर दिया और जमकर गुस्सा हुए।

    एक यूजर ने ये वीडियो देखकर लिखा, ''सब ढोंग है।'' तो दूसरे ने लिखा, ''सिर्फ प्रमोशन के लिए ड्रामा चल रहा है।'' एक ने गुस्सा में कहा कि अब ये क्या बकचो* है। इस तरह के कमेंट्स से वीडियो सेक्शन भरा हुआ है। हालांकि कुछ लोगों ने शमिता शेट्टी के लुक की तारीफ की है। अब फैंस तो फैंस ही रहेंगे।

    ब्रेकअप के ऐलान करते हुए क्या बोली थीं एक्ट्रेस?

    शमिता ने लिखा, ''मुझे लगता है कि ये क्लियर करना जरूरी है... राकेश और मैं अब साथ नहीं हैं और काफी समय से साथ नही हैं। लेकिन ये म्यूजिक वीडियो उन सभी खूबसूरत फैंस के लिए है जिन्होंने हमें इतना प्यार और सपोर्ट दिया है। आप हमारे ऊपर ऐसे ही प्यार बरसाते रहे हैं और व्यक्तिगत रूप से भी। यहां पॉजिटिव है और नए नई दिशाए हैं। आप सभी को प्यार और आभार।'' दरअसल दोनों एक साथ अपने गाने के प्रमोशन के लिए नजर आ रहे हैं। दोनों एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। तो अब देखना होगा कि ये गाना लोगों को पसंद भी आता है या नहीं। क्योंकि दोनों का अलग होना लोगों को पसंद नहीं आया है।

    Tags