शत्रुघ्न भी हुए थे खाने के मोहताज, बस में चलने के भी नहीं थे पैसे; बेटे लव ने सुनाया दर्द

    शत्रुघ्न सिन्हा के स्ट्रगल की स्टोरी सुनकर कांप जाएंगे आजकल के नए एक्टर, बेटे ने बताई दर्दभरी दास्तां

    शत्रुघ्न भी हुए थे खाने के मोहताज, बस में चलने के भी नहीं थे पैसे; बेटे लव ने सुनाया दर्द

    बॉलीवुड में करियर बनाना शुरू से ही आसान नहीं रहा है। भले ही आजकल एक्टर्स अपने कितने स्ट्रगल गिनवां लें लेकिन पहले के एक्टर्स का भी स्ट्रगल कम नहीं था। इन स्टार्स में से एक शत्रुघ्न सिन्हा भी थे। जिनके पास या तो खाने के पासे होते था या बस में सफर करने के। दोनों में से उन्हें एक ही चुनना पड़ता था। उनके स्ट्रगल की कहानी खुद उनके बेटे लव सिन्हा ने बताई है जो आजकल फिल्म गदर 2 के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वो भी इस फिल्म में अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे।

    एक्टर ने हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कानन से बात की है और वहां अपने पापा के स्ट्रगल को याद किया। उन्होंने इमोशनल होकर बताया, ''कई बार ऐसा भी होता था कि जब पापा को खाने और बस में सफर करने में से कोई एक चीज चुननी पड़ती थी। या तो वह मीटिंग के लिए बस से सफर करके जाएं या फिर खाना खा लें। कई बार पैसे बचाने के लिए पापा को मीलों पैदल चलकर जाना पड़ता था। और कई बार पैसे बचाने के लिए वह भूखे रह जाते थे।'' 

    लव सिन्हा ने बताया कि उनके पापा ने कैसे घर छोड़ दिया था लेकिन उनके घरवालों को भी अपने बच्चे से उम्मीदें थीं। शत्रुघ्न को डर लगा रहता था कि वो सक्सेस ना हुए तो क्या होगा। लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई। आज भी शत्रुघ्न आइकॉनिक माने जाते हैं। लेकिन ये भी वक्त वक्त की बात होती है। जब अपने हाथ में सबकुछ होता है तो बाकी लोग भी साथ देते हैं।

    लव ने आगे बताया, ''जब पापा सफल हो गए, तो उन्होंने देखा कि हमारा छोटा सा घर भी लोगों से भरा रहता था। और जब उनकी फिल्में चलना बंद हो गईं, तो साथ में कोई भी नहीं था। कोई भी घर पर नहीं आता था। मैंने पापा को गिरते और उठते हुए देखा है।''

    वहीं लव सिन्हा के फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 2010 में फिल्म 'सदियां' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'पल्टन' में नजर आए थे और अब गदर 2 के लिए तैयार हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

    Tags