शहनाज गिल-गुरु रंधावा मून राइज के बिहाइंड द सीन वीडियो में दिखें काफी रोमांटिक, फैंस बोले- शादी कर लो

    सिंगर गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रिल्स शेयर की है, जिसमें वो शहनाज के साथ कमाल की कैमिस्ट्री शेयर करते दिखे हैं। 

    शहनाज गिल-गुरु रंधावा मून राइज के बिहाइंड द सीन वीडियो में दिखें काफी रोमांटिक, फैंस बोले- शादी कर लो

    एक्ट्रेस शहनाज गिल और सिंगर गुरु रंधावा का गाना मून राइज इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। गाने मून राइज में शहनाज और गुरु रंधावा कमाल का काम और कैमिस्ट्री शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। बुधवार को सिंगर गुरु रंधावा ने अपने गाने मून राइज से जुड़ी बिहाइंड द सीन रिल्स इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फैंस इस वीडियो काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा दूसरे इंसान गुरु रंधावा है जोकि शहनाज के साथ ऐसी बॉन्ड शेयर करते हैं। 

    क्लिप में शहनाज और गुरु को एक-दूसरे के साथ हंसते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। पेड़ों के सामने खड़े होकर पोज देने के लिए दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। शहनाज ने पिंक कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी थी। जबकि गुरु ने सफेद पेंट के साथ ब्लू शर्ट पहनी हुई थी। उन्होंने अपने गाने मून राइज को इंस्टाग्राम रील्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया। आप भी यहां देखिए गुरु रंधावा और शहनाज गिल से जुड़ा वीडियो। 

    मून राइज के बिहाइंड द सीन वीडियो को शेयर करते हुए गुरु रंधावा ने कैप्शन में लिखा- लोग कहते है कि हम साथ में काफी क्यूट लगते हैं। शहनाज गिल और गुरु रंधावा के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप दोनों की कैमिस्ट्री काफी कमाल की है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हां बेशक। शादी कर लो आप दोनो। वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सिद्धार्थ शुक्ला के बाद मुझे लगता है कि तुम ही ऐसे इंसान हो जोकि शहनाज को इस तरह प्यार से संभाल सकते हो।

    Tags