Patna Shukla: रवीना टंडन की फिल्म के लिए शहनाज गिल ने गाया गाना, अरबाज खान का किया शुक्रिया

    एक्ट्रेस रवीना टंडन की फिल्म पटना शुक्ला जल्दी रिलीज होने जा रही है। फिल्म का नया गाना दिल क्या इरादा तेरा लोगों के बीच लॉन्च किया गया है, जिसे शहनाज गिल ने आवाजा दी है। 

    Patna Shukla: रवीना टंडन की फिल्म के लिए शहनाज गिल ने गाया गाना, अरबाज खान का किया शुक्रिया

    एक्ट्रेस शहनाज गिल एक बार फिर से फैंस के बीच अपनी आवाज की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। उन्होंने फिर से फैंस को ये याद दिलाया है कि वो एक बेहतरीन सिंगर भी है। इस बार उन्होंने एक्ट्रेस रवीना टंडन की फिल्म के लिए गाना गाया है। फैंस के बीच रवीना टंडने की नई फिल्म पटना शुक्ला आने वाली है। इस फिल्म का नया गाना लोगों के बीच लॉ्न्च किया गया है। गाने का नाम दिल क्या इरादा तेरा है। फैंस शहनाज गिल की आवाज की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    शहनाज गिल के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने की बात करें तो शहनाज की आवाज आपके कानों में शहद की तरह घुलती हुई महसूस होने वाली है। वीडियो में वकील, मां और पत्नी होने की जिम्मेदारी रवीना बखूबी निभाते हुए दिखाई दे रही हैं। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ फिल्म पटना शुक्ला का गाना।

    शहनाज गिल का गाना सुनने के बाद फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- लाइव में सरप्राइज देने की बात कर रही थी, लेकिन ये तो बहुत बड़ा सरप्राइज दे दिया। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- गर्व है आप पर बहुत ही प्यारा गाना और आवाज है। इसके अलावा तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- हम सब तुम्हारे साथ है शहनाज गिल। फिल्म पटना शुक्ला की बात करें तो ये एक महिला वकील की कहानी है, जोकि जोकि खुद के साथ-साथ दूसरी महिलाओं के सपने और इज्जत को लेकर आवाज उठाती है। इस फिल्म को एक्टर अरबाज खान के प्रोडेक्शन हाउस के तले बनाया जा रहा है। फिल्म 29 मार्च के दिन रिलीज होने जा रही है।

    Tags