शहजादा का गाना छेड़खानियां हुआ रिलीज, कार्तिक आर्यन के हुक स्टेप ने फिर से जीता फैंस का दिल

    कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का गाना छेड़खानियां रिलीज कर दिया गया है। गाने को फैंस की तरफ से काफी पसंद किया जा रहा है। 

    शहजादा का गाना छेड़खानियां हुआ रिलीज, कार्तिक आर्यन के हुक स्टेप ने फिर से जीता फैंस का दिल

    एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा इस वक्त लोगों के बीच जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आ रही हैं। इस फिल्म का दूसरा गाना छे़डखानियां रिलीज किया जा चुका है। गाने में मौजूद सभी कलाकार काफी कमाल के लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये गाना जंगल में लगी आग की तरह जबरदस्त तरीके से फैलता हुआ दिखाई दिया है। वेडिंग सीजन के लिए कृति आर्यन का गाना छेड़खानियां बिल्कुल परफेक्ट है। इस गाने में कार्तिक आर्यन जबरदस्त डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। डार्क ब्लू कलर के कुर्ते में एक्टर काफी कमाल के नजर आ रहे हैं।

    गाने की शुरुआत में कार्तिक आर्यन ये बताते हुए भी दिखाई देते हैं कि फैमिली के साथ थोड़ी छेड़खानियां कैसी होती है। इस गाने में कार्तिक आर्यन अपने फैमिली को खुश होता देख काफी प्रसन्न हो जाते हैं। इस गाने में एक्टर कमाल का हुक स्टेप का स्टेप करते हुए दिखाई दिए हैं। इस गाने को म्यूजिक देने का काम प्रीतम ने खूबसूरत तरीके से किया है। वहीं, सिंगर्स अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने इस गाने को अपनी आवाज देने का काम बखूबी किया है। आप भी यहां देखिए फिल्म शहजादा का गाना छेड़खानियां।

    इस गाने को सुनने के बाद फैंस कई तरह के रिएक्शन देते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरिजीत की आवाज बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ऑक्सीजन की तरह है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कार्तिक+अरिजीत+प्रीतम= चार्टबास्टर। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अरिजीत सिर्फ एक शब्द नहीं है, यह दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए एक इमोशन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस गाने से पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का गाना मुंडा सोणा हूं मैं रिलीज हुआ था। गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था।

    Tags