साजिद खान मामले में शर्लिन चोपड़ा ने सलमान खान पर साधा निशाना, कहा 'अगर हम उनकी बहनें होते...

    शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को कहा कीड़े मकौड़े, सलमान खान पर उठाये सवाल 

    साजिद खान मामले में शर्लिन चोपड़ा ने सलमान खान पर साधा निशाना, कहा 'अगर हम उनकी बहनें होते...

    शर्लिन चोपड़ा लंबे समय से मी टू के आरोपियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाती आई हैं। एक्ट्रेस पिछले कितने ही महीनों से साजिद खान के खिलाफ बोलती आ रही हैं। शर्लिन ने साजिद खान के बिग बॉस में भाग लेने का भी विरोध किया था। अब एक्ट्रेस ने सलमान खान पर निशाना साधा है।

    हाल में मीडिया से बातचीत में शर्लिन ने सलमान खान पर सवाल उठाये हैं। एक्ट्रेस ने कहा-‘क्या सलमान खान के लिए अपनी दोस्ती ज्यादा जरूरी है या महिलाओं के लिए स्टैंड लेना। अगर हम उनकी बहन होते तो भी क्या वो यही करते। क्यों वो और सब खामोश है। साजिद खान को सेलिब्रिटी के तौर पर दिखाया जा रहा है शो पर, और सब खामोश है।’ एक्ट्रेस ने बिग बॉस के मेकर्स और चैनल के खिलाफ भी आवाज उठाते हुए एक्शन लेने की बात कही है।

    शर्लिन पिछले 3 महीनों से साजिद खान के बिग बॉस 16 में बतौर सेलेब कंटेस्टेंट जाने का विरोध किया है। एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन जा कर शिकायत भी दर्ज की थी। वहीं दूसरी तरफ राखी सावंत ने शर्लिन का विरोध करते हुए खुलकर साजिद का समर्थन किया था। यहां तक की मीडिया में बातचीत के दौरान शर्लिन की अश्लील वीडियो और फोटोज दिखा दी थी। इसी मामले में उन्हें हाल में हिरासत में लिया गया था।

    राखी के बारे में बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कहा "जब भी मैं महिलाओं के शोषण के विरोध में आवाज उठाती हूं, राखी सावंत जैसे कीडे मकोडे आकार मुझे वैश्या कहने लगते हैं। क्योंकि ये लोग अनपढ़ हैं गवार हैं।’ अब इस मामले में सलमान खान और राखी सावंत के रिएक्शन का इंतजार हो रहा है।

    Tags