कुंडली भाग्य सीरियल में शिखर धवन ने मारी एंट्री, वायरल वीडियो को देख फैंस खुशी से झूम उठे फैंस

    क्रिकेटर शिखर धवन ने टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में एंट्री मार ली है। पुलिस के अवतार में उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

    कुंडली भाग्य सीरियल में शिखर धवन ने मारी एंट्री, वायरल वीडियो को देख फैंस खुशी से झूम उठे फैंस

    क्रिकेटर के मैदान में शिखर धवन हमेशा कमाल करते हुए दिखाई दिए देते हैं। जब भी वो मैदान में उतरते हैं कुछ न कुछ कमाल कर ही बैठते हैं। लेकिन शिखर धवन का जादू अब टीवी स्क्रीन पर भी चलता हुआ नजर आने वाला है। दरअसल शिखर धवन सीरियल कुंडली भाग्य में एंट्री करते दिखे हैं। सीरियल के अंदर वो एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। सीरियल के सितारों के साथ शिखर धवन की दो तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उन तस्वीरों को देखकर काफी हैरान हो रहे हैं। 

    कुंडली भाग्य सीरियल को साइन करने की बात खुद सीरियल की एक्ट्रेस अंजुम फकीह करती दिखी हैं। उन्होंने शिखर धवन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- धवन भी और दबंग भी। जो पोस्ट सामने आया है उसमें शिखर धवन पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। 

    शिखर धवन का वीडियो वायरल

    इसके अलावा शिखर धवन ने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में पुलिस वाले के अवतार में शिवर धवन कमाल के नजर आ रहे हैं। शिखर धवन वीडियो की शुरुआत में एक गुंडे को वो मारते हुए एक्शन हीरो की तरह एंट्री करते हैं। इसके बाद वो दूसरे गुंडे की पिटाई भी करते हैं। बाद में फुल स्टाइल में शिवर धवन एक टेबल पर बैठ जाते हैं और गुंडे उनके पैरों को दबा रहे होते हैं। आप भी यहां देखिए शिवर धवन से जुड़ा वीडियो। 

    फैंस ने की जमकर तारीफ

    शिखर धवन के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शानदार गब्बर। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- अपना धवन तो सिंघम बन गया। 

    Tags