शिल्पा शेट्टी के 10 साल के बेटे वियान ने शुरू किया अपना बिजनेस, कॉन्फिडेंस देख चकराया सेलेब्स का दिमाग

    शिल्पा शेट्टी के नन्हें वियान अब बढ़े हो चुके हैं। एक्ट्रेस के बेटे अब बिजनेस करने लगे हैं। उनके बिजनेस की जानकारी खुद शिल्पा शेट्टी ने अपने एक पोस्ट के जरिए दी है।

    शिल्पा शेट्टी के 10 साल के बेटे वियान ने शुरू किया अपना बिजनेस, कॉन्फिडेंस देख चकराया सेलेब्स का दिमाग

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से ज्यादा इस वक्त उनके 10 साल के बेटे वियान सुर्खियों में बने हुए हैं। वियान की उम्र के जितने बच्चे जहां स्कूल और खेल की दुनिया में ही मगन रहते हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी के अपना बिजनेस करते हुए दिखाई दिए हैं। शिल्पा ने इस बात की जानकारी एक वीडियो जरिए शेयर की है। वीडियो में वियान अपनी मां के लिए बनाए गए स्पेशल जूते को दिखा रहे हैं।

    अपने बेटे वियान से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा, ‘मेरे बेटे वियान-राज का पहला और अनोखा बिजनेस वेंचर- ‘vrkickss’ जो ऑडर पर स्नीकर्स बनवाता है।’ छोटे बच्चों और उनके बड़े सपनों को हमेशा बढ़ावा देना चाहिए। बिजनेस के आइडिया और कॉन्सेप्ट से लेकर डिजाइन और यहां तक ​​कि वीडियो भी उनका है! बिजनेसमैन और निर्देशक।’

    इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा-, ‘हैरानी की बात यह है कि इस छोटी सी उम्र में उन्होंने डोनेशन के लिए कुछ आमदनी दान करने का वादा किया है। वे सिर्फ 10 साल के हैं! इस नई पीढ़ी ने मां को सरप्राइज कर दिया है। उन पर गर्व है. बेटे को शुभकामनाएं।’ शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर कई लोग और सेलेब्स कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर फराह खान, शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी और स्मृति खन्ना भी शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान की तारीफ करते हुए नजर आएं। 

    2012 में हुआ था बेटे वियान का जन्म

    शिल्पा शेट्टी ने नवंबर 2009 में बिजनेस मैन राज कुंद्रा से शादी की थी। उन्होंने 2012 में अपने पहले बच्चे वियान को जन्म दिया था। बाद में उन्हें सरोगेसी के जरिए बेटी समीशा मिली। जहां शिल्पा को अक्सर अपने बच्चों के साथ पपराज़ी के लिए खुशी से पोज़ देते देखा जाता है, वहीं राज एक मामले में शामिल होने के बाद से अपने चेहरे पर मास्क लगाकर बाहर निकलते हैं। उन्हें पिछले साल पोर्न से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और उन पर एडल्ट वीडियो के निर्माण और स्ट्रीमिंग में शामिल लोगों में से एक के रूप में आरोप लगाया गया था।

    Tags