शिल्पा शेट्टी की 1 साल की बेटी समीशा ने घायल चिड़िया के लिए गाया गायत्री मंत्र, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

    शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घायल पक्षी को देखकर वो गायत्री मंत्र गाती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स एक्ट्रेस की परवरिश की तारीफ कर रहे हैं।

    <p>अपनी बेटी समीशा के साथ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी</p>

    अपनी बेटी समीशा के साथ एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस वक्त अपनी बेटी समीशा संग खूबसूरत पल बिताती हुई नजर आ रही हैं। वो अकसर ही अपनी बेटी संग ली गई तस्वीरों और वीडियो को फैंस के बीच शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की बेटी समीशा से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से फैंस के बीच वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही नन्ही समीशा की मासूमियत की तारीफ भी कर रहे हैं।

    वीडिया में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा घर के बगीचे में एक घायल पक्षी को देखकर काफी परेशान होती हुई नजर आ रही है। साथ ही गायत्री मंत्र पढ़ती हुई दिखाई दे रही है। फैंस समीशा का एक पक्षी के प्रति ऐसा रिएक्शन देखकर काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'बच्चों का दिल सबसे पवित्र होता है। समीशा जिस तरह से दया और संवेदना को महसूस कर रही है ये देखकर काफी अच्छा लग रहा है। वह इस चीज को महसूस कर पा रही है कि किसी को कब प्यार और प्रार्थना की जरूरत होती है।' एक्ट्रेस ने आगे अपनी बात में लिखा कि अब ये घायल पक्षी अब एक्सपर्ट्स की निगरानी में है और सुरक्षित है। वहीं, शिल्पा शेट्टी और समीक्षा के इस वीडियो पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो शिल्पा शेट्टी की परवरिश की तारीफ की है।

    इंडिया गॉट टैलेंट को जज करेंगी शिल्पा शेट्टी

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा शेट्टी बहुत जल्द रियलिटी शो इंडिया गॉट टैलेंट में बतौर जज दिखाई देने वाली हैं। शिल्पा शेट्टी के साथ इस शो में एक्ट्रेस किरण खेर और रैपर बादशाह भी दिखाई देंगे। इस शो से जुड़े कई प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा चुके हैं, जोकि फैंस को काफी पसंद आए। लोग काफी बेसब्री के साथ इस शो का इंतजार कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये शो इसी वीकेंड ऑन एयर होने वाला है।

    Tags