शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बिना मास्क के आए नजर, फिर भी हाथ से छुपाने लगे चेहरा

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने आखिरकार उतार फेंका अपना मास्क, लेकिन मीडिया के सामने आने में अब भी होती है झिझक

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बिना मास्क के आए नजर, फिर भी हाथ से छुपाने लगे चेहरा

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का जबसे पोर्नोग्राफी केस में नाम आया है, तब से वो मीडिया के सामने अपना चेहरा नहीं दिख रहे थे। आखिरकार अब वो बिना मास्क के नजर आए हैं। जबकि उनके चेहरे पर कोई ना कोई स्टालिइश सा मास्क रहता ही था। इस बार पर जब वो बिना मास्क के नजर आए तो मास्क की जगह उनकी आंखों पर पीले रंग का चश्मा था। 

    उन्होंने एक ओवरसाइज ब्लैक कलर की टीशर्ट पहनी थी और ब्लैक कलर की ही ढीली सी पैंट भी। वो आते हैं और गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं। लेकिन इस दौरान वो एक बार को तो मीडिया को इग्नोर करते हैं। राज को अपने हाथ से चेहरा छुपाते हुए भी आप वीडियो में देख सकते हैं। 

    राज कुंद्रा पर साल 2021 में पोर्नोग्राफी का केस चला था। उन्हें दो महीने जेल में भी रहना पड़ा था। ये केस अभी भी चल रहा है। शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे जैसे सेलेब्स ने राज पर कई तरह के अरोप लगाए थे। लेकिन फिलहाल राज जमानत पर हैं।

    हालांकि उन्हें भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने इस केस के एक साल पूरा हो जाने पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने लिखा था, ''आर्थर रोड (जेल) से रिहा हुए आज एक साल हो गए। यह समय की बात है न्याय जरूर मिलेगा! सच्चाई जल्द ही सामने आएगी! शुभचिंतकों को धन्यवाद और ट्रोल्स को बहुत-बहुत धन्यवाद, आपने मुझे मजबूत बनाया।''

    राज कुंद्रा के जेल जाने से शिल्पा शेट्टी को भी ट्रोल होना पड़ा था। उनके परिवार पर काफी मुसीबत आ गई थी। लेकिन शिल्पा ने इन मुद्दों पर खुलकर कुछ नहीं बोला। हालांकि वो दोबारा अब नॉर्मल लाइफ एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अब रोहित शेट्टी की वेब सीरीज द इंडियन पुलिस फोर्स से अपना डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा वो सुखी नाम की फिल्म में भी नजर आएंगी।

    Tags