शिल्पा शेट्टी ने मथुरा-वृंदावन पहुंचकर किए बांके बिहारी के दर्शन, अपने भगवान को सामने देख हुईं बेकाबू (वीडियो)

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मथुरा पहुंची थीं। जहां पर वो श्रीकृष्ण के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करती हुई नजर आईं। उन्हें वहां पर देखकर हजारों की संख्या में भीड़ इक्ट्ठा हो गई। 

    शिल्पा शेट्टी ने मथुरा-वृंदावन पहुंचकर किए बांके बिहारी के दर्शन, अपने भगवान को सामने देख हुईं बेकाबू (वीडियो)

    शुक्रवार के दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी मथुरा पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने श्रीकृष्ण के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करें। एक्ट्रेस ने मथुरा में बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर हमेशा से जाना चाहती थीं। वो इच्छा एक्ट्रेस की अब जाकर पूरी हो चुकी है। शिल्पा शेट्टी जब मथुरा के मंदिरों के दर्शन करने पहुंची तो वहां पर भीड़ खुद पर काबू नहीं रख पाई और उनसे मिलने के लिए हजारों के संख्या में जुट गई। 

    शिल्पा शेट्टी ने किस तरह से वृंदावन पहुंचकर बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर में दर्शन करें इसकी झलक सामने आई है। दरअसल सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें शिल्पा फुल मस्ती के साथ भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के दर्शन करती हुई नजर आई हैं। उन्होंने इस दौरान येलो कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। सुरक्षा कर्मियों के बीच शिल्पा शेट्टी ने भगवान के दर्शन पूरी श्रद्धा और भाव के साथ किए। शिल्पा शेट्टी ने इस दर्शन के बारे में बात करते हुए कहा- हमारे लोकाचार और गहरी जड़ें सांस्कृतिक विरासत ही हमें दुनिया से अलग करती है। हमेशा मथुरा में बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर जाना चाहता थी...सपना पूरा हुआ!

    खूबसूरत गाउन में शिल्पा शेट्टी ने लगाएं चारचांद

    वहीं, हाल ही में शिल्पा शेट्टी एक शो में रैंप वॉक करती हुई नजर आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने सभी का ध्यान अपनी खूबसूरती की तरफ खींचा था। शिल्पा शेट्टी की कई तस्वीरें इस शो से जुड़ी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। एक्ट्रेस कटआउट गाउन में गजब की लग रही थीं। न्यूड मेकअप और खुले बालों के साथ शिल्पा शेट्टी अपने लुक को क्लासी बनाती हुई दिखाई दी थीं। उनकी खूबसूरती को देखकर कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है कि उनकी उम्र 40 से ज्यादा है।