पेट डॉग की डेथ से इमोशनल हुई शिल्पा शेट्टी, बताया अपनी पहली संतान

    ये डॉग एक्ट्रेस के साथ पिछले 12 सालों से था। लेकिन अब प्रेंसेस इस दुनिया में नहीं रही। शिल्पा ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए अपने पहले बच्चे को अलविदा कहा है। इस वीडियो में प्रिंसेस के साथ एक्ट्रेस, उनके दोनों बच्चे और पूरा परिवार नज़र आ रहा है।

    पेट डॉग की डेथ से इमोशनल हुई शिल्पा शेट्टी, बताया अपनी पहली संतान

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने सबसे प्यारे साथी अपने पालतू कुत्ते को को दिया है। एक्ट्रेस अपने इस प्यारे डॉग को प्रेंसेस शेट्टी कुंद्रा के नाम से पुकारती थीं। ये डॉग एक्ट्रेस के साथ पिछले 12 सालों से था। लेकिन अब प्रेंसेस इस दुनिया में नहीं रही। शिल्पा ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए अपने पहले बच्चे को अलविदा कहा है। इस वीडियो में प्रिंसेस के साथ एक्ट्रेस, उनके दोनों बच्चे और पूरा परिवार नज़र आ रहा है।

    शिल्पा ने अपने पेट डॉग के लिए एक प्यारा और इमोशनल कर देने वाला नोट भी शेयर किया है। एक्ट्रेस लिखती हैं-‘मेरा पहला बच्चा...मेरी प्रिंसेस शेट्टी कुंद्रा ने इंद्रधनुष के पुल को पार कर लिया है। हमारे जीवन में आने और 12वर्षों से अधिक समय से हमें अपनी कुछ बेहतरीन यादें देने के लिए धन्यवाद। आपने मेरे दिल का एक टुकड़ा अपने साथ ले लिया है। तुम जो खाली करके गई हो उसे कभी भी नहीं भर सकेंगे। मम्मी, पापा, वियान-राज और समिषा आपको याद करेंगे। शांति से आराम करो, मेरी प्यारी प्रिंसी।’

    बता दें, शिल्पा शेट्टी के कई वीडियोज और पिक्चर में उनकी प्यारी प्रिंसेस को देखा गया है। पिछले 12 सालों से भी ज्यादा प्रिंसेस एक्टर के साथ थी। शिल्पा उन्हें अपने बच्चे की तरह पाल रही थीं। यहां तक की एक्ट्रेस के दोनों बच्चे वियान, समिषा और सास ससुर भी प्रिंसेस को बेहद प्यार करते थे। शिल्पा ने अपने परिवार का सदस्य खो दिया है।

    वैसे, हाल में ही एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ अलीबाग में वैलेंटाइन डे मनाया था। और अगले दिन बेटी समिषा का दूसरा बर्थडे। लेकिन अब उन्होंने अपनी बेटी संतान प्रिंसी खो दी है। उम्मीद है परिवार जल्द इस गम से उबर पाए।