शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी ने मां सुनंदा शेट्टी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आपके बिना हम...

    आज सुनंदा शेट्टी अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास पल को और भी शानदार बनाने का काम उनकी बेटियों शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी करती हुई नजर आई हैं। 

    शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी ने मां सुनंदा शेट्टी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आपके बिना हम...

    आज यानी 20 जून को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा अपना जन्मदिन मना रही हैं। सुनंदा शेट्टी को उनकी दोनों बेटियों शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी बहुत प्यार करती हैं। दोनों को उनकी मां सुनंदा शेट्टी के साथ कई जगहों पर एक-साथ कई बार स्पॉट किया जा चुका है। दोनों बहनों ने अपने-अपने अंदाज में अपनी मां सुनंदा को जन्मदिन की बधाई दी है। 

    शिल्पा शेट्टी ने अपनी मां सुनंदा को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी की मां और वो एक साथ नजर आ रही हैं। दोनों की बेहद प्यारी-प्यारी तस्वीरें उस वीडियो में नजर आई हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा- मेरी दुनिया, मेरी चट्टान, मेरी बेस्टी, मेरी चीयरलीडर, मेरी ताकत, मेरा सूरज, चाँद और हमेशा चमकता सितारा। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएँ! आपके अच्छे स्वास्थ्य और हमेशा मुस्कान की कामना करती हूं। 

    इसके अलावा शमिता शेट्टी ने भी अपनी मां सुनंदा को अलग से जन्मदिन की बधाई दी है। शमिता शेट्टी ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- सबसे मजबूत महिला को जन्मदिन मुबारक हो .. मेरी माँ। आप अनुग्रह और गरिमा के प्रतीक हैं। आप जो कुछ भी करते हैं उसके लिए धन्यवाद और मुझे मजबूत बनने के लिए और जो मैं विश्वास करती हूं उसके लिए निडर खड़े रहने के लिए। मुझे नहीं पता कि हम क्या करेंगे तुम्हारे बिना। लव यू मा टू मून एंड बैक। इन दोनों बहनों के पोस्ट को देखकर एक चीज तो साफ नजर आती है कि वो अपनी मां को खूब प्यार करती हैं। 

    Tags