शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के बर्थडे पर शेयर किया सुपर क्यूट वीडियो, मां की सैंडल पहनती आईं नजर

    शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी की सैंडल पहनते हुए एक क्यूट वीडियो शेयर की है और इसे देखकर आपको अपने घर के बच्चे याद आ जाएंगे...

    शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के बर्थडे पर शेयर किया सुपर क्यूट वीडियो, मां की सैंडल पहनती आईं नजर

    शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस और मां हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ के पलों को भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने एक बार फिर ऐसा किया है। उन्होंने अपनी नन्हीं परी समीशा की एक बहुत ही क्यूट वीडियो शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस की बेटी अपनी मां की सैंडल पहनती नजर आ रही हैं।

    वीडियो में मां बेटी की बातचीत भी सुनाई दे रही है। शिल्पा बोलती हैं, ''मैडम आप ये क्या कर रही है?" इस पर बेटी बोलती है कि वो पापा के शूज पहन रही है लेकिन शिल्पा बोलती हैं कि वो पापा के नहीं मेरे सैंडल हैं। तो समीशा बोलती है कि ठीक तो वो मम्मा के शूज पहन रही है। शिल्पा बेटी को बोलती भी हैं कि वो अपने शूज पहने क्योंकि वो इसमें खड़ी भी नहीं हो पाएंगी। लेकिन समीशा को तो बस मम्मी की सैंडल पहने की धुन सवार है।

    इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है कि पता ही नहीं चलता कि वक्त कैसे उड़ जाता है। उनकी बेटी 3 साल की हो गई है और अपनी बेटी को उन्होंने कैप्शन में ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद लिखा है। साथ ही बेटी को कहा कि उन्हें उसकी मां चुनने के लिए शुक्रिया।

    शिल्पा अकसर ही अपने प्यारी बेटी की ऐसी फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं और लोगों को उनकी बेटी के ये क्यूट वीडियो काफी पसंद आते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। इस लिटिल बेबी पर लोग ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं और उसके जन्मदिन पर उसे ढेर सारा प्यार और बधाइयां दे रहे हैं। 

    शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। वो रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। सीरीज से उनका एक पोस्टर सामने आया था जिसमें एक्ट्रेस बंदूक लिए एक्शन में नजर आ रही हैं।

    Tags