बेटी को गोद में लिए स्पॉट हुई शिल्पा शेट्टी, समिषा की क्यूटनेस पर फ़िदा हुए लोग

    अब उन्हें मुंबई में बेटी के साथ स्पॉट किया गया है। एक्ट्रेस ने बेटी को गोद में लिया हुआ है। दोनों सफेद रंग के ऑउटफिट में नज़र आ रहे हैं। समिषा पोनीटेल में बेहद ही क्यूट लग रही हैं।

    बेटी को गोद में लिए स्पॉट हुई शिल्पा शेट्टी, समिषा की क्यूटनेस पर फ़िदा हुए लोग

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में उन्होंने वैलेंटाइन डे और बेटी समिषा के दूसरे बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की थीं। अब उन्हें मुंबई में बेटी के साथ स्पॉट किया गया है। एक्ट्रेस ने बेटी को गोद में लिया हुआ है। दोनों सफेद रंग के ऑउटफिट में नज़र आ रहे हैं। समिषा पोनीटेल में बेहद ही क्यूट लग रही हैं।

    ये वीडियो बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भैयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शिल्पा बेटी को गोद में लिए सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने बेटी को लिए पैपराजी को पोज़ भी दिया है। देखिये-

    हाल में समिषा दो साल की पूरी हुई हैं। एक्ट्रेस ने बेटी के दूसरे जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। शिल्पा ने लिखा था-आप हमारे जीवन में आईं और हमें इतनी खुशियां दीं कि जितना हमारे पास कभी नहीं हो सकता है। हमारे दिलों को प्यार और खुशी से भरने के लिए धन्यवाद, मेरी अनमोल प्यारी समिषा। मैंने पहली सांस लेने से पहले आपसे प्यार किया था और अपनी आखिरी सांस तक आपकी रक्षा करने का वादा करती हूं। हैप्पी बर्थडे समिषा। हमारी छोटी बेबी 2 साल की हो गई।‘

    बता दें, शिल्पा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो लंबे समय से दोबारा माँ बनने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन हेल्थ की वजह से वो दोबारा माँ नहीं बन सकीं, इसलिए उन्होंने सेरोगेसी की मदद से माँ बनने का फैसला लिया। साल 2020 फ़रवरी में शिल्पा और राज सरोगेसी की मदद से बेटी समिषा के पेरेंट्स बने थे। अब एक्ट्रेस अक्सर बेटी के साथ समय बिताती देखी जा सकता है।