शिल्पी राज के गाने जनी जा नोकरिया करे ए जान ने मचाई खलबली, वीडियो देख फैंस हुई दीवाने
भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना जनी जा नोकरिया करे ए जान हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को लोग खुब पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री में इस वक्त शिल्पी राज की चर्चा जोरों पर है। उनके सभी गाने फैंस का दिल जीतने में सफल रहते हैं। जब भी उनका कोई गाना यूट्यूब पर रिलीज किया जाता है तो वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है। फैंस उनके गाने का बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए 'जनी जा नोकरिया करे ए जान' खत्म कर दिया गया है। इस गाने में भोजपुरी की सबसे शानदार एक्ट्रेस रानी कमाल की एक्टिंग करती हुई दिखाई दे रही हैं।
शिल्पी राज का जनी जा नोकरिया करे ए जान गाना फैंस काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही हजारों की संख्या में लाइक्स मिलने भी शुरू हो चुके। गाने के बीच में रानी और एक्टर की गजब की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में शिल्पी राज के साथ-साथ अभिषेक यादव ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स अभिषेक भोजपुरिया ने लिखने का काम किया है। इस गाने के संगीतकार हैं जय गुरदेवा। साथ ही इस गाने को डायरेक्ट करने का काम पवन पाल ने बखुबी किया है। इस गाने को फैंस काफी पसंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप भी यहां देखिए शिल्पी राज का वायरल होता हुआ वीडियो।
जनी जा नोकरिया करे ए जान गाने को पसंद करते हुए कई फैंस ने कमेंट्स करके इसकी तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक लंबे समय के बाद.. एक ऐसा गीत जिसमें सुखदायक रोमांटिक एहसास हो जो सेंस को छू जाए। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह गाना वास्तव में बिलियन से अधिक बार देखे जाने और मिलियन लाइक्स का हकदार है। तीसरे यूजर ने गाने को देखने के बाद कमेटं किया किवह बहुत सुंदर है, सब कुछ सही है, मुझे यह वीडियो बहुत पसंद है, यह मुझे प्रेरणा और एनर्जी ऊर्जा देता है।