भूल भुलैया 3 की शूटिंग हुई शुरू, भगवान का आशीर्वाद लेकर चुड़ैल मंजुलिका का बैंड बजाने निकले कार्तिक आर्यन

    एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। 

    Vidya Balan to join Kartik Aaryan in Bhool Bhulaiyaa 3

    Vidya Balan to join Kartik Aaryan in Bhool Bhulaiyaa 3

    एक्टर कार्तिका आर्य़न बॉलीवुड के कितने टैलेंटेड एक्टर है इस बात को कोई नहीं इनकार कर सकता। इन दिनों वो फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन एक बार फिर से फैंस के बीच इस फिल्म के जरिए धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नजर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आई है। फिल्म भूल भुलैया को लेकर कार्तिका आर्यन ने शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है। 

    दरअसल कार्तिक आर्यन ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पऱ शेयर किया है। उस पोस्ट में कार्तिक आर्यन मंदिर के सामने भगवान के आगे हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वो भगवान से अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर आशीर्वाद मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा- , 'आज मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म शुरू हो रही है। #शुभारंभ #भूलभुलैया3।' आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ एक्टर का पोस्ट।

    फैंस ने भी दी शुभकामनाएं

    कार्तिक आर्य़न के पोस्ट पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- फिल्म के लिए ऑल द बेस्ट भाई। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- इस फिल्म का हमें बेसब्री के साथ इंतजार है। वहीं, कुछ लोग तो दिल और फायर वाली इमोज पोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भूल भुलैया के पहले पार्ट में एक्टर अक्षय कुमार नजर आए थे। उन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था। जब उन्हें पता लगा कि इसके दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन आ रहे हैं तो लोगों ने काफी कुछ कहा था। इसके बावजूद कार्तिक आर्यन ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। ऐसे में तीसरे पार्ट में वो क्या धमाल मचाते हैं वो देखने लायक है। 

    Tags