गरमागरम पिज्जा देखकर श्रद्धा कपूर के मुंह में आया पानी, स्टारडम भुलाकर किया ये काम

    सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो मीडिया से पिज्जा मांगकर खाती दिख रही हैं। 

    गरमागरम पिज्जा देखकर श्रद्धा कपूर के मुंह में आया पानी, स्टारडम भुलाकर किया ये काम

    बीती रात बॉलीवुड और टीवी सितारे मुंबई में हुए एक इवेंट में जमा हुए थे। यहां पर बॉलीवुड की अदाकाराओं ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका दिल जीत लिया। इस लिस्ट में एक नाम श्रद्धा कपूर का भी जो कि बड़े ही ग्लैमरस लुक में रेड कारपेट पर पहुंची थीं। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने मीडिया के आगे जमकर पोज दिए। इस इवेंट में श्रद्धा कपूर गोल्डन कलर के शानदार आउटफिट में नजर आईं। इसी बीच श्रद्धा कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर मीडिया से पिज्जा मांगती नजर आ रही हैं। 

    जैसे ही श्रद्धा कपूर ने रेड कापरेट पर एंट्री की वैसे ही उनको कुछ मीडियावाले पिज्जा खाते नजर आए। मौका पाते ही श्रद्धा कपूर इन मीडियाकर्मियों के पास जा पहुंचीं। श्रद्धा कपूर ने कहा कि उनको भूख लग रही है। अगर उनके पास एक पिज्जा एक्स्ट्री है वो उनको दे दें। ये सुनते ही एक मीडियाकर्मी ने श्रद्धा कपूर को पिज्जा दे दिया। पिज्जा हाथ में आते ही श्रद्धा कपूर छोटी बच्ची की तरह खुश हो गईं। जिसके बाद श्रद्धा कपूर ने इस इवेंट में हिस्सा लिया। 

    इवेंट से बाहर जाते समय भी श्रद्धा कपूर ने सबसे बात की। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने मीडिया के लोगों को धन्यवाद कहा। श्रद्धा कपूर ने दावा किया कि उनको बहुत तेज भूख लग रही थी। यही वजह है जो उन्होंने बिना देर किए पिज्जा मांग लिया। मीडिया से बात करते हुए श्रद्धा कपूर ने बताया कि वो सभी लोगों को जल्द ही एक शानदार ट्रीट देने वाली हैं। ये सुनते ही वहां पर मौजूद लोग काफी खुश हो गए। 

    गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर मीडिया से बात करने में जरा भी नहीं हिचकिचाती हैं। कई बार श्रद्धा कपूर को मीडिया के साथ गप्पे मारते हुए देखा गया है। लोगों को भी श्रद्धा कपूर का ये अंदाज काफी पसंद आता है। यही वजह है जो बीती रात से ही श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।