श्रद्धा कपूर बाहुबली विलेन के साथ करेंगी फिल्म? कंफ्यूजन मे हैं लोग

    श्रद्धा कपूर और राणा दग्गुबाती फिल्म में दिखाएंगे कमाल या कोई और प्रोजेक्ट, इस पोस्ट से कंफ्यूज हुए फैंस

    श्रद्धा कपूर बाहुबली विलेन के साथ करेंगी फिल्म? कंफ्यूजन मे हैं लोग

    श्रद्धा कपूर पिछले दिनों फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में रणबीर कपूर के साथ नजर आईं थीं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। श्रद्धा कपूर की भी फिल्म में तारीफ हुई थी। अब फैंस उनकी बाकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच श्रद्धा कपूर ने अपनी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिससे फैंस खुश भी हैं और कंफ्यूज भी। दरअसल उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें श्रद्धा कपूर और बाहुबली फिल्म के विलेन राणा दग्गुबाती को दिखाया गया है। आखिर में लिखा आता है कि पूरे इंडिया में 1 जून, 2023 को रिलीज है। 

    लेकिन ये क्या है? फिल्म है या कोई और प्रोजेक्ट, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है। अगर ये फिल्म होती तो श्रद्धा अपने इंस्टा अकाउंट पर ठीक से पोस्ट करतीं ना कि उसे इंस्टा स्टोरी में डालतीं। दोनों मूवी कर रहे हैं कुछ लोगों को ये बात हजम भी नहीं हो रही है।

    एक पैपराजी ने इसकी एक पोस्ट शेयर की है जिसमें एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ''इसमें विश्वास करने लायक क्या नहीं है, दोनों एक्टर्स हैं और ये उनका काम है, बस वो अपना काम कर रहे हैं।'' जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''इनका एड है।'' एक और ने लिखा, ''राणा सीजन 2 में होगी शायद?'' 

    श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो पिछले दिनों उनकी फिल्म स्त्री 2 का ऐलान हुआ है। एक बार फिर से इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी कमाल करेगी। इसके अलावा वो चालबाज इन लंदन और केटीना नाम की फिल्मों में नजर आएंगी। 

    वहीं बात करें राणा दग्गुबाती की तो एक्टर शाहरुख खान की जवान में नजर आएंगे। इस फिल्म को साउथ के ही डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास मार्थंडा वर्मा नाम की फिल्म में है।  

    Tags