सिद्धार्थ मल्होत्रा को कियारा आडवाणी की ये बात बिल्कुल नहीं पसंद, शादी के बाद आदत बदलेंगी एक्ट्रेस?

    शादी के बाद अपनी ये आदत बदलेंगी कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ को बिल्कुल नहीं पसंद

    सिद्धार्थ मल्होत्रा को कियारा आडवाणी की ये बात बिल्कुल नहीं पसंद, शादी के बाद आदत बदलेंगी एक्ट्रेस?

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी इन दिनों पूरे मीडिया में छाई हुई है। कपल 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर रहा है। दोनों की मोहब्बत फिल्म शेरशाह से परवान चढ़ी थी। एक आद बार ये भी सामने आया कि दोनों का ब्रेकअप हो गया लेकिन फाइनली अब दोनों शादी करने जा रहे हैं। इस बीच दोनों ने एक दूसरे को काफी जानने की कोशिश की है। दोनों ने कई बार इनडायरेक्टली ये बताया है कि दोनों को एक दूसरे में क्या अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिद्धार्थ को कियारा की कौन सी बात पसंद नहीं है।

    हाल ही में जब सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म मिशन मजनू की प्रमोशन पर थे, तब उन्होंने इसका खुलासा किया था। सिद्धार्थ ने कहा था, ''उसके वो सारे कैरेक्टर्स जिसमें वो फिल्मों में रो रही होती है। वो हमेशा ही रोना हमेशा, आंखों में आंसू।'' हाय सिद्धार्थ ने कितना स्वीट जवाब दिया था कि उन्हें कियारा की आंखों में आंसू पसंद नहीं हैं।

    बात करें सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तो कहा जा रहा है कि इनकी शादी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दिखाई जाएगी। प्राइम वीडियो ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया था। शादी के फंक्शन 4 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। 4 और 5 फरवरी को हल्दी मेहंदी और संगीत के फंक्शन्स हो जाएंगे। 6 फरवरी को शादी और फिर दो रिसेप्शन की तैयारी। कपल एक रिस्पेशन दिल्ली में देगा और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में। बताया जा रहा है कि शादी में करीब 100 लोग शामिल होंगे। इनमें ईशा अंबानी, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा शामिल हैं। सूर्यगढ़ पैलेस में करीब 80 कमरे बुक किए गए हैं। फिलहाल संगीत की अपडेट्स आना शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि कपल काला चश्मा गाने पर डांस करेगा। इसके अलावा उनकी फिल्म शेरशाह का भी एक गाना होगा। क्योंकि इसी फिल्म से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। 

    Tags