सिद्धू मूसेवाला की मंगेतर पूरी उम्र नहीं करेगी शादी, लोगों को याद आई 'शेरशाह'

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद अब ताउम्र शादी नहीं करेंगी मंगेतर अमनदीप कौर

    सिद्धू मूसेवाला की मंगेतर पूरी उम्र नहीं करेगी शादी, लोगों को याद आई 'शेरशाह'

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत को एक साल हो गया है। लेकिन वो आज भी अपने फैंस के दिल में जिंदा है। मूसेवाला की पहली डेथ एनिवर्सरी पर फैंस ने उन्हें बहुत याद किया। मूसेवाला की पिछले साल पंजाब के मानसा जिले में मारकर हत्या कर दी गई थी। उन पर 30 राउंड गोलियां चलाई गई थी और वो महज 28 साल के थे। सिंगर होने के साथ साथ वो कांग्रेस नेता भी थे। अभी तक उनके कातिलों को सजा नहीं मिली है।

    सिद्धू मूसेवाला की कैनेडियन पीआर अमनदीप कौर के साथ सगाई भी हुई थी। दोनों की सगाई पंजाब के संगरेरी में हुई थी। और दोनों नवंबर, 2022 में सगाई भी करने वाले थे। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने इस शादी की खबर पर मुहर भी लगाई थी। उन्होंने बताया था कि वो शादी की तैयारी भी कर रही थीं। लेकिन उनका शादी का सपना रखा रह गया। वहीं अमनदीप के बारे में भी मूसेवाला की डेथ एनिवर्सरी पर खबर आई है कि वो शादी नहीं करेंगी। वो ता उम्र सिंगल ही रहने वाली हैं।

    अमनदीप के इस फैसले के बाद लोगों को फिल्म शेरशाह याद आ गई जिसमें दिखाया गया था कि मेजर विक्रम बत्रा के शाहीद होने के बाद डिंपल चीमा भी जिंदगी भर शादी नहीं करती हैं। ये फिल्म विक्रम बत्रा की असल जिंदगी पर आधारित थी। 

    मर्डर केस अपडेट

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस ने साजिश में शामिल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड की जांच अभी भी चल रही है और सरगना लॉरेंस बिश्नोई को जेल में डाल दिया गया है। 

    सिद्धू मूसेवाला की डेथ के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को भी मारने की धमकी दी है और इसलिए सलमान खान की सिक्योरिटी इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है। वो जहां भी जाते हैं उनके साथ सिक्योरिटी बनी रहती है।

    Tags