हनी सिंह ने लाइव परफॉर्मेंस में सिद्धू मूसेवाला को दिया ट्रिब्यूट, देखिए कैसे किया उनका सिग्नेचर स्टेप

    सिंगर और रैपर हनी सिंह एक कॉन्सर्ट के दौरान पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दिए। इससे जुड़ा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है। 

    हनी सिंह ने लाइव परफॉर्मेंस में सिद्धू मूसेवाला को दिया ट्रिब्यूट, देखिए कैसे किया उनका सिग्नेचर स्टेप

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत से म्यूजिक से लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े लोग काफी सदमे में हैं। हर कोई उनकी मौत पर दुख जताता हुआ दिखाई दे रहा है। दुनियाभर के लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दिए हैं। नाइजीरियाई रैपर बर्ना बॉयज ने भी सिद्दू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने का काम किया था। अब पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह ने एक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने का काम किया और इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    दरअसल हाल ही में अपने एक स्टेज शो के दौरान सिंगर हनी सिंह ने दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला को याद करने का काम किया है। भामला फाउंडेशन द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के लिए हनी सिंह मुंबई में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने सिंगर सिद्धू मूसेवाला के आखिरी ट्रैक सो हाई के साथ अपने प्रोग्राम को खत्म किया। खुद इससे जुड़ा वीडियो विरल भयानी ने अपने पेज पर शेयर किया है। 

    वायरल हो रहे वीडियो में हनी सिंह ये कहते हुए नजर आते हैं, 'ये आखिरी ट्रैक सिद्धू मूसेवाला के लिए है'। साथ ही हनी सिंह ने मंच पर चलते हुए सिद्धू मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप-थापी किया, जहां उन्होंने अपनी जांघ पर जोर से मारा और फिर अपनी उंगली आसमान की तरफ उठाई। सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखकर फैंस काफी ज्यादा भावुक हो गए हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखाlegendneverdies।

    हनी सिंह का एआर रहमान के साथ वीडियो हुआ था वायरल

    आईफा अवॉर्ड्स में रैपर हनी सिंह ने अलग ही तरह का माहौल बंध दिया था। उनके साथ कुछ देर के लिए पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा महफिल जमाते हुए दिखाई दिए थे, लेकिन हनी सिंह की परफॉर्मेंस के दौरान सबसे ज्यादा दिल जीतने वाला हिस्सा वो रहा जब अचानक से एआर रहमान के उन्होंने पैर छु लिए थे। हनी सिंह काफी देर तक उसी अवस्था में मौजूद रहे औऱ फिर उठ गए थे।

    उस दौरान एआर रहमान कई बार हनी सिंह को उठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो उठे नहीं बाद में जब रहमान ने उठने पर उनसे हाथ मिलाया तो हनी सिंह ने उनके हाथों को चूम लिया था। ये पूरा वाक्या सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके अलावा हनी सिंह का लुक भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बना था। 

    Tags