खेसारी लाल यादव पर सिंगर नेहा सिंह राठौर ने साधा निशाना, बोलीं- जो बोया है वही काटोगे

    खेसारी लाल यादव ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। यदि ऐसा होता रहा तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ देंगे। अब इस पर सिंगर नेहा सिंह राठौर का रिएक्शन आया है।

    <p>नेहा सिंह राठौर और खेसारी लाल यादव</p>

    नेहा सिंह राठौर और खेसारी लाल यादव

    भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें काफी परेशान किया जा रहा है। यदि ऐसा होता रहा तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ देंगे। एक्टर ने ये भी बताया था कि उनकी बेटी के नाम औऱ तस्वीर का इस्तेमाल करके कुछ लोग अश्लील गाने बना रहे हैं। ऐसे में वो एक पिता के तौर पर वो अपना मुंह अपनी बेटी को कैसे दिखाएंगे।

    खेसारी लाल यादव के वीडियो पर सिंगर नेहा सिंह राठौर निशाना साधते हुए दिखाई दी हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खेसारी लाल यादव को जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा,' मैं बिना किसी का नाम लिए ही कहूंगी पर आप समझ जाएंगे। एक एक्टर आते हैं और सारे विवाद पर कहते हैं कि मैं पिता हूं, फिर खुद को पिता बताकर बचना चाहते है और फिर राजपूत समाज और यादव समाज करने लगते हैं। तो मैं बता दूं कि जो बोया है वही काटेगे।

     इसके बाद नेहा ने कहा,' अब कुछ कहेंगे कि मैं भी तो राजपूत समाज से हूं। तो कहते रहिए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं यहां जो सच है सिर्फ उसका साथ दूंगी। आप कहते हैं कि आप अब पिता हैं औऱ मेरी बेटी के लिए गंदे गाने गाए जा रहे है। तो पहले ये बताइए कि शुरुआत किसने की थी। आपने ही तो ये सब शुरू किया था, जब आप खुद एक पिता है तो ऐसे गंदे-गेंद गानों को क्यों बनाते हैं।

     इसके अलावा नेहा ने खेसारी पर निशाना साधते हुए कहा,' जब किसी और की बेटी के साथ गंदे गानों पर नाचते हो तब नहीं सोचते कि मेरी बेटी क्या कहेगी, कि उसका पिता कैसे गंदे गानों पर नाच रहा है? जब आप गंदे गाने पर गाते और उस पर नाचते हैं तब आपको सिर्फ पैसा दिखाई देता है। दुनियाभर में भोजपुरी को बदनाम कर दिया। लेकिन जब आपके घर में बीवी है, एक बेटी है तब तो ये सब गाना छोड़ देना चाहिए।

    Tags