सोनू निगम पर जानलेवा हमला, सिंगर के दोस्त को आई गंभीर चोट

    हमलावरों ने दोस्त को सीढियों से नीचे फेंका

    सोनू निगम पर जानलेवा हमला, सिंगर के दोस्त को आई गंभीर चोट

    बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। सिंगर पर उनके एक म्यूजिक इवेंट के दौरान कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया इस दौरान उनके म्यूजिशियन और दोस्त रब्बानी उनके साथ मौजूद थे जिन्हें चोटें आने की खबर सामने आई है। इस हमले के बाद उनके दोस्त और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया ताजा खबरों की माने तो सिंगर खतरे से बाहर हैं वहीं उनके दोस्त को कुछ चोटें आई हैं।

    इस हमले के दौरान गनीमत रही कि उनके बॉडीगार्ड साथ थे। बॉडीगार्ड ने कई लोगों द्वारा एक साथ हुए हमले से बचाया गया। ऐसी खबरें हैं कि ये हमला सिंगर के लाइव इवेंट के दौरान शुरू हुआ। पहले उनके दोस्त पर हमला हुआ और फिर बाद में सिंगर पर। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खुद को फैन बता कर सेल्फी लेने वाले शख्स ने उन्हें सीढ़ियों से नीचे धक्का दिया। उनके साथ मौजूद एक शख्स सीढीयों से नीचे जा गिरा। इस हमले के पीछे शिवसेना के कार्यकर्त्ता का नाम सामने आ रहा है। वहीं कुछ लोग इस हमले को सोनू निगम के विवादित बयान से भी जोड़ कर देख रहे हैं।

    दरअसल, कुछ साल पहले सोनू निगम ने लाउडस्पीकर पर आजान होने का विरोध करते हुए कई ट्वीट और स्टेटमेंट दिया था। उस समय इसका खूब विरोध हुआ था। कई मुस्लिम संगठनों ने सोनू निगम के विरोध में प्रदर्शन किया था। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पहचान की जा रही है कि आखिर ये हमला किसने किया था और इसके पीछे की सही वजह क्या थी।

    Tags