Singham Again: विलेन कम शैतान ज्यादा दिखे अर्जुन कपूर, तस्वीरें देख कांप उठी फैंस की रूह

    सिंघम अगेन से अर्जुन कपूर का बेहद ही दमदार लुक सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गई है। 

    Singham Again: विलेन कम शैतान ज्यादा दिखे अर्जुन कपूर, तस्वीरें देख कांप उठी फैंस की रूह

    एक्टर अर्जुन कपूर की एक्टिंग को लेकर कई यूजर्स अकसर सवाल करते हुए दिखाई देते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि बाकी एक्टर्स के मुकाबले वो दमदार एक्टिंग नहीं कर पाते और ना ही एक्सप्रेशन दे पाते हैं। ऐसे में उन तमाम लोगों की गलतफहमी दूर करने का काम अर्जुन कपूर ने अपने एक पोस्ट से तोड़ दिया है। दरअसल अर्जुन कपूर ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन से अपने लुक की दो तस्वीरें शेयर की है। उन तस्वीरों में अर्जुन कपूर का लुक देखने के बाद फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं। 

    दरअसल अर्जुन कपूर ने सिंघम अगेन से जुड़ी जो तस्वीरे शेयर की है, उसमें से एक तस्वीर में वो ऱणवीर सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह एक-दूसरे को घूरते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अर्जुन कपूर एक दमदार विलेन की तरह नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर खून लगा हुआ दिखाई दे रहा है और उनकी शैतानी हंसी किसी को भी डरने के लिए काफी है। यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ अर्जुन कपूर का दमदार लुक।

    शैतानी अवतार में अर्जून कपूर

    अर्जुन कपूर के लुक को खुद फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए दिखाई दिए हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- , 'इंसान गलती करता है, और उसे उसकी सजा मिलती है। लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है। लीजिए पेश हैं सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर।' वैसे इन दो तस्वीरों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाने का काम किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब तक का सबसे खतरनाक और हॉट विलेन। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- हम इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। वहीं, तीसरे यूजर ने तो रोहित शेट्टी को मलाइका अरोड़ा को फिल्म में लेने की बात कर दी। वैसे फिल्म में अब देखना ये होगा कि अर्जुन कपूर एक बेस्ट विलेन के तौर पर लोगों का दिल जीत पाते हैं या फिर नहीं?